

- विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने रिबन काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके उद्घाटन किया।
लखनऊ , 11 फरवरी , campussamachar.com, नगराम क्षेत्र के बहरौली स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli) में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता के प्रथम दिन 100 एवं 200 मीटर दौड़, लंबी कूद ऊंची कूद डिस्कस थ्रो जैवलिन थ्रो शॉट पुट की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
सर्वप्रथम विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli) के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने रिबन काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके उद्घाटन किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रांशू कक्षा 12, शुभम कक्षा 11, तथा रोशन कक्षा 10 ने सीनियर बालक वर्ग की 100 मी दौड़ में क्रमशः प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर बालिका वर्ग में कल्पना कक्षा 9, पिंकी कक्षा 9 तथा नैंसी वर्मा कक्षा 10 ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मी सीनियर बालक वर्ग में शुभम कक्षा 11 शुभम सन ऑफ मनोराम कक्षा 10 तथा प्रांशु कक्षा 12 ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में कल्पना कक्षा 9, सोनम कक्षा 11 तथा नैंसी वर्मा कक्षा 10 ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में शुभम कक्षा 10, रोशन कक्षा 10 तथा अनिकेत कक्षा 10 ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर बालक वर्ग में हरि ओम कक्षा 8 सुशांत कक्षा 8 तथा आर्य कक्षा 6 ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालिकाओं की लंबी कूद जूनियर प्रतियोगिता में नंदिनी कक्षा 7 नैंसी कक्षा 8 तथा लाची कक्षा 6 ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो सीनियर वर्ग में बालकों की प्रतियोगिता में प्रांशु कक्षा 12 रोशन कक्षा 10 तथा शुभम कक्षा 10 ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं इसी प्रतियोगिता के सीनियर बालिका वर्ग में कल्पना कक्षा 9 पिंकी कक्षा 9 तथा सोनम कक्षा 11 में क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक सीनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता में प्रांशु कक्षा 12 शुभम कक्षा 10 तथा रोशन कक्षा दी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम विवरण के अनुसार छूटी प्रतियोगिताएं अगले दिन होंगी।इस अवसर पर विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli) के सभी विद्यार्थी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
