

- कौशल एवं विषय पर केंद्रित गतिविधियों का संचालन शाला के प्रधान पाठक जयंत सिंह क्षत्रिय एवं अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के शिक्षक श्री अभिषेक तिवारी सत्यनारायण यादव व गौरव सहित समस्त शिक्षकों ने किया।
- अंत में समस्त अतिथियों ,अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के शिक्षको तथा पालकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शाला एक मंदिर जैसा पवित्र स्थान है
जांजगीर चाम्पा, 21 मई,campus samachar.com, शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा के छात्र छात्राओं के समग्र विकास हेतु 11 दिवसीय समर कैंप का आयोजन शाला प्रांगण में हुआ जिसमें प्रतिदिन अलग अलग कौशल एवं विषय पर केंद्रित गतिविधियों का संचालन शाला के प्रधान पाठक जयंत सिंह क्षत्रिय एवं अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के शिक्षक श्री अभिषेक तिवारी सत्यनारायण यादव व गौरव सहित समस्त शिक्षकों ने किया।
प्रथम दिवस सभी छात्र छात्राओं ने” वेलकम टू समर कैंप” का पोस्टर बैनर बनाकर विभिन्न चौक चौराहों में लगाया तथा ग्राम के समस्त जनप्रतिनिधियों , एसएमसी अध्यक्ष सहित पालकों को आमंत्रित किया। दूसरे दिवस “जलसंवर्धन विषय पर जल संरक्षण” हेतु चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया तीसरे दिवस “पर्यावरण एवं हमारे आस पास के पेड़ पौधे” विषय पर विभिन्न पेड़ पौधों की पत्तियां चिपकाकर “क्रॉफ्ट प्रदर्शन” का आयोजन किया।इस प्रकार प्रत्येक दिवस क्रमशः “पर्यावरण के प्रति जागरूकता,हमारे आस पास के जानवर,समय और दिनचर्या , स्वस्थ्य और स्वछता,बाजार तथा भावनाएं,शाला परिवार का पोस्टर ” जैसे कौशल एवं विषय पर बच्चो ने चित्रकला, संवाद,अभिनय, कहानी, कविता ,बाल गीत ,खेल, समूह चर्चा,मॉडल निर्माण आदि के माध्यम से न केवल सीखा बल्कि अपनी सोच जिज्ञासा और अभिव्यक्ति को रुचि के साथ मजबूत किया।
कार्यक्रम के अंतिम दिवस समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र क्रमांक 11 अमौरा की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उर्मिला रविन्द्र यादव सभापति पशुधन एवं शिक्षा समिति एवं अध्यक्षता सरपंच श्रीमती सुधा नवल सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि श्रीमती उर्मिला रविन्द्र यादव ने कहा कि ग्रीष्मावकाश में इस प्रकार का आयोजन समस्त शालाओं में होनी चाहिए जिससे बच्चों के अध्ययन अध्यापन के अलावा समुचित मानसिक कौशल के विकास के साथ साथ शारीरिक विकास भी होना आवश्यक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरपंच श्रीमती सुधा नवल सिंह ने कहा कि समर कैंप का आयोजन प्रति वर्ष सभी शालाओं के संयुक्त अभियान से हमारे ग्राम पंचायत अमोरा में सागरपारा स्थित विद्यालय ने किया जाएगा जिसमें पंचायत अमोरा के समस्त प्रतिनिधि गण अपने अपने बच्चों को लेकर शामिल होंगे और विभिन्न कौशल ,कला और रचनात्मक कार्यों से परिपूर्ण होकर बच्चो की मानसिक विकास हेतु हर संभव संसाधन से पंचायत स्तर पर सहयोग प्रदान किया जाएगा और शिक्षा की नींव को मजबूत रखने हेतु इस प्रकार के सह संज्ञानात्मक कौशल को बढ़ावा दिया जाएगा व ग्राम के शाला विकास समिति के माध्यम से ग्रामवासियों को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक जयंत सिंह क्षत्रिय ने किया और अंत में समस्त अतिथियों ,अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के शिक्षको तथा पालकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शाला एक मंदिर जैसा पवित्र स्थान है जिसकी पवित्रता बनाए रखने में ग्राम के सभी ग्रामवासी अपने बच्चों को प्रतिदिवस शाला भेजकर अपनी भूमिका निभाकर अपना योगदान देना अति महत्वपूर्ण है ताकि शिक्षक सभी छात्र छात्राओं को समान रूप से निर्धारित समय सीमा में उचित शिक्षा मुहैया करा सके। समापन समारोह में शिक्षक श्री रजनीकांत धीवर श्रवण कुमार भानु धनेश राम वर्मा शैलेन्द्र कुंभकार योगेंद्र राय ने भी अपने अपने विचार रखे। शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गण एवं पालक गण उपस्थित थे।
