

- पितृ मोक्ष अमावस्या और नवरात्रि प्रारंभ के अवसर पर शाला के प्रधान पाठक जयंत सिंह क्षत्रिय सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने बड़ा पूड़ी इत्यादि व्यंजन बनाकर न्योता भोज कराया गया।
- इस अवसर पर ग्राम पंचायत अमोरा सरपंच श्रीमती सुधा नवल सिंह सहित पंच गण एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
जांजगीर चांपा , 22 सितम्बर , छ ग स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार शासकीय शालाओं के छात्र छात्राओं को गुणवत्ता पूर्वक और स्वादिष्ट भोजन कराने हेतु न्योता भोजन का आयोजन सभी शासकीय शालाओं में कराए जाना प्रस्तावित है इसी क्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा अकलतरा संकुल मुरलीडीह ठाकुर के शिक्षकों के द्वारा पितृ मोक्ष अमावस्या और नवरात्रि प्रारंभ के अवसर पर शाला के प्रधान पाठक जयंत सिंह क्षत्रिय सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने बड़ा पूड़ी इत्यादि व्यंजन बनाकर न्योता भोज कराया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत अमोरा सरपंच श्रीमती सुधा नवल सिंह सहित पंच गण एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। शाला के वरिष्ठ शिक्षक रजनीकांत धीवर, शैलेन्द्र कुंभकार रमा प्रधान धनेश राम वर्मा सहित मध्याह्न भोजन संचालन करने वाले स्व लक्ष्मी स्व सहायता समूह के अध्यक्ष अंशु एवं रसोइया उपस्थित रहे।
