

जांजगीर चांपा, 14 जुलाई , राष्ट्रीय शिक्षा नीति एन ई पी 2020 के तहत राज्य सरकार द्वारा शिक्षा गुणवत्ता हेतु पूर्व माध्यमिक शाला के प्रत्येक विषय आधारित BRGs प्रशिक्षण डाइट जांजगीर चांपा में आज मां सरस्वती की पूजा अर्चना से प्रारंभ किया गया जिसमे जिले के मास्टर ट्रेनर्स श्री जयंत सिंह क्षत्रिय DRG ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर में गत माह प्रदेश स्तर पर विषय आधारित प्रशिक्षण NEP 2020 के संदर्भ में आयोजित हुआ था।

जांजगीर चांपा एवं शक्ति जिले के प्रत्येक विकासखंड के BRGs का प्रशिक्षण आज प्रारंभ हुआ। डाइट जांजगीर के प्रशिक्षण प्रभारी एस के राठौर सहित सभी सहायक प्राध्यापक ने विस्तार से इस प्रशिक्षण के उद्वेश्य और शाला में क्रियान्वयन गतिविधि आधारित कक्षा में छात्र छात्राओं को सतत रूप से।भागीदारी निभाने पर अपने अपने विचार को रखा।पूरे प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर्स DRGs जयंत सिंह क्षत्रिय ने किया।
