
- मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े जी सांसद लोकसभा जांजगीर चांपा अध्यक्षता नारायण चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष छ ग शासन, अति विशिष्ट अतिथि कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं प्रांताध्यक्ष छ ग राजपत्रित अधिकारी संघ एवं विशिष्ठ अतिथि :श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल अध्यक्ष नगरपालिका परिषद जांजगीर चांपा रहेंगे ।
जांजगीर चांपा, 05 जून, 2025, campussamachar.com, छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से सम्बद्ध 114 संगठन का महा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह जिला पंचायत के पास ऑडिटोरियम में 7 जून शनिवार को प्रातः 9:30 बजे आयोजित होने जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि मान:श्रीमती कमलेश जांगड़े जी सांसद लोकसभा जांजगीर चांपा अध्यक्षता मान:श्री नारायण चंदेल जी पूर्व नेता प्रतिपक्ष छ ग शासन अति विशिष्ट अतिथि मन: कमल वर्मा जी प्रांतीय संयोजक छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं प्रांताध्यक्ष छ ग राजपत्रित अधिकारी संघ एवं विशिष्ठ अतिथि मान:श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल जी अध्यक्ष नगरपालिका परिषद जांजगीर चांपा रहेंगे । कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अंतिम रूप से तैयारी हेतु जिला कार्यालय में शाम 6 बजे बैठक आयोजित किया गया था
बैठक में छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक विश्वनाथ सिंह परिहार ,महासचिव श्री अर्जुन सिंह क्षत्री,सह संयोजक विष्णु पैगवार एवं जिला प्रवक्ता जयंत सिंह क्षत्रिय ने संयुक्त रूप से बताया कि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वाधान में जिला जांजगीर चांपा में आयोजित होने वाले सम्मेलन सह सम्मान समारोह में प्रदेश भर के विभिन्न संगठन के प्रांताध्यक्ष कर्मचारी अधिकारी सहित फौजियों का जिन्होंने बॉर्डर सहित देश के विभिन्न अंचल में मातृभूमि की रक्षा करने हेतु 24 घंटे सेवा में तैनात सैनिकों सहित फेडेरेशन से जुड़े विभिन्न संगठन के माध्यम से अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों एवं सेवानिवृत कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के सदस्यों भी का सम्मान किया जाएगा।उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा दिए जाने वाले महंगाई भत्ता के बराबर छ ग शासन के कर्मचारियों को भी लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता सहित केंद्रीय कर्मचारियों के समान अन्य भत्ता दिए जाने से छ ग के कर्मचारियों को प्रदेश के किसी भी शासकीय या निजी अस्पताल में कैशलैस इलाज की मांग ,प्रदेश के विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों को ट्रांसफर युक्तियुक्तकरण में मुक्त किए जाने , छ ग शासन के अधीन कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों का सेवा निवृति आयु 65 वर्ष महाविद्यालयों प्राध्यापकों की तरह अनिवार्य किए जाने सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा परिचर्चा किया जाएगा।
- bilaspur में युक्तियुक्तिकरण के समय शिक्षकों से कैसा गया व्यवहार VIDEO देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/_hZSDHLNftQ?feature=share
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला जांजगीर चांपा के विभिन्न संगठन के जिला अध्यक्ष सुधीर सुखदेव धन्यकुमार पांडेय धर्मेंद्र यादव विकास सिंह विशाल वैभव रविन्द्र राठौर डॉ राज जायसवाल टीके टंडन डॉ बलराम रोहिदास शरदकुमार राठौर नीलसागर यादव रामूलाल भैना एस एस नर्मदा फ़िरतराम किरण श्रीमती शांति थवाईत निधिलता जायसवाल श्रीमती सावित्री राठौर प्रवीण राठौर भुवनेश्वर देवांगन टीकम थवाईत मदनलाल साहू संजय सिंह शेख मुजीब राधेश्याम कंवर जगन्नाथ श्रीवास रजनीकांत राठौर अनुभव तिवारी संजय राठौर राकेश जायसवाल शत्रुध्न राठौर जितेंद्र राठौर विनोद गोपाल रामशरण सिंगसर्वा महेश पाण्डेय आशीषराज पाटले आलोक दुबे बुद्धेश्वर लहरें ओमप्रकाश राठौर योगेश चंद्रा बलिराम देवांगन मोहन यादव पुष्पराज सिंह चंदेल सूर्यपाल सिंह मनोज यादव हरीश गोपाल राजेंद्र जायसवाल ने सहयोग प्रदान किया है और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने अपील किया है।
