

- शासन के निर्देशानुसार जून माह के प्रथम बैठक में दिए गए एजेंडा अनुसार चर्चा एवं सभी बिंदुओं पर क्रियान्वयन हेतु प्रस्ताव पारित किया गए .
- बैठक में उपसरपंच रूपेश निर्मलकर,वार्ड पंच लेखराम साहू,शारदा सिंह सहित शाला प्रबंधन समिति के सदस्य पालकगण तथा शाला के शिक्षक शिक्षिका रमा प्रधान,धनेश राम वर्मा शैलेन्द्र कुंभकार योगेंद्र राय श्रवण कुमार भानु सहित मध्याह्न भोजन स्व सहायता समूह के सदस्य सहित समस्तछात्र छात्रा उपस्थित थे।
जांजगीर चांपा , 26 जून, campus samachar.com, शिक्षा के गुणवत्ता सुधार करने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध है जिसके तहत विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं का क्रियान्वयन अपने स्तर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसमें युक्तियुक्तकारण प्रक्रिया के पश्चात शालाओं का समायोजन कर 16 जून से राज्य के समस्त शालाओं में विद्यालयीन स्तर पर शाला प्रबंधन समिति एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन करने का प्रस्ताव सभी शालाओं के संस्था प्रमुख को क्रियान्वयन करने का दशा निर्देश प्रसारित किया है,
campus news today : जिसमें सत्र 2025- 26 में तीन बैठक वर्षांत तक किया जाना है जिसमें जून के अंतिम माह तक प्रथम बैठक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है जिसका क्रियान्वयन करते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा संकुल केंद्र मुरलीडीह ठाकुर की प्रथम बैठक सहित शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन ग्राम पंचायत अमौरा के सरपंच श्रीमती सुधा नवल सिंह के मुख्य अतिथि एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तुरपाल सिंह एवं लवकुमार दुबे की अध्यक्षता में शाला के प्रधान पाठक जयंत सिंह क्षत्रिय एवं रजनीकांत धीवर कोषध्यक्ष के संयोजन में नवीन छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर तथा मिठाई खिलाकर पुस्ताव वितरण के साथ संपन्न हुआ .
cg school news : ज्ञात हो कि शासन के निर्देशानुसार जून माह के प्रथम बैठक में दिए गए एजेंडा अनुसार चर्चा एवं सभी बिंदुओं पर क्रियान्वयन हेतु प्रस्ताव पारित किया गए जिसमें प्रमुख रूप से नव प्रवेशी छात्र छात्राओं सहित दिव्यांग छात्रों का पंजीयन सहित शाला प्रवेश तथा शाला त्यागी छात्रों को पुनः शाला में प्रवेश कराने हेतु सूची बनाकर ग्राम पंचायत में प्रस्ताव कर सभी वार्डो के पंच को जिम्मेदारी दिया गया। प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक लोकपाल बर्मन के बिना सूचना के अनुपस्थिति पर तथा शराब के नशे में शाला आने पर उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने हेतु उच्च कार्यालय को प्रेषित करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।
janjgir school news : प्राथमिक शाला के सफाई कर्मी के भी अनियमितता एवं लगातार कार्य में उपस्थित नहीं होने पर उसके विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।इस प्रकार विभिन्न बिंदुओं पर मुख्यतः शाला अनुदान की राशि को आहरण कर नियमानुसार उपयोग करने तथा शाला की रंगाई पुताई सहित 11 बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किया गया । बैठक में उपसरपंच रूपेश निर्मलकर,वार्ड पंच लेखराम साहू,शारदा सिंह सहित शाला प्रबंधन समिति के सदस्य पालकगण तथा शाला के शिक्षक शिक्षिका रमा प्रधान,धनेश राम वर्मा शैलेन्द्र कुंभकार योगेंद्र राय श्रवण कुमार भानु सहित मध्याह्न भोजन स्व सहायता समूह के सदस्य सहित समस्तछात्र छात्रा उपस्थित थे।
सेजेस तिफरा बिलासपुर का ये #video जरुर देखें –
