

- ग्राम पंचायत अमोरा के सरपंच श्रीमती सुधा नवल सिंह के नेतृत्व में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा हेतु जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया था जिसमें ग्राम पंचायत अमोरा के समस्त पंच गण सहित ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
जांजगीर चांपा , 14 अगस्त , अमोरा हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता उत्सव के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर समस्त ग्रामवासी ,ग्राम पंचायत के पंच गण , शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गण शिक्षक गण एवं स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा भारत सरकार द्वारा प्रेषित तिरंगा यात्रा एवं स्वच्छता संदेश ग्राम पंचायत अमोरा के सरपंच श्रीमती सुधा नवल सिंह के नेतृत्व में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा हेतु जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया था जिसमें ग्राम पंचायत अमोरा के समस्त पंच गण सहित ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।

कार्यक्रम को सरपंच अमोरा श्रीमती सुधा नवल सिंह ने हर घर में स्वच्छता को अपनाने, हर घर देशप्रेम को प्रदर्शित करने का आह्वान किया। प्रधान पाठक जयंत सिंह क्षत्रिय उपसरपंच रुपेश निर्मलकर सचिव श्री लक्ष्मी यादव तथा प्रभारी प्राचार्य आशीष मिश्रा ने हर गले मोहले की सफाई पर बल दिया और स्वच्छता को अपनाने पर जोर दिया । रैली में समस्त शासकीय शालाओं के शिक्षक शिक्षिका सहित छात्र छात्राओं के नेतृत्व शासकीय हॉयर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्री आशीष मिश्रा एवं स्काउटएवं गाइड व एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी तथा ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी श्री संजय कुमार यादव ने किया ।

रैली के पश्चात शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा के प्रधान पाठक श्री जयंत सिंह क्षत्रिय द्वारा स्वच्छ सुजल गांव संकल्प के थीम पर स्वच्छता शपथ कराया जिसमे ग्राम पंचायत अमोरा सरपंच प्रतिनिधि श्री नवल सिंह सहित समस्त पंचगण सभी शालाओं के शिक्षक शिक्षिका सहित छात्र छात्राओं ने शपथ लिया ।

इस अवसर पर पूर्व माध्य विद्यालय लोडर कॉलोनी के प्रधान पाठक श्री विश्वनाथ सिदार जी , रजनीकांत धीवर , धनेश राम वर्मा , शैलेन्द्र कुंभकार , रमा प्रधान , शिवकुमार वर्मा , दिनेश राज एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी , स्कूली छात्र, छात्राएं सहित स्काउट गाइड व एन एस एस के स्वयं सेवक उपस्थित थे।
