

- श्री मिश्रा ने तनाव रहित जीवन के लिए योग को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि विद्यार्थियों के लिए योग सबसे महत्वपूर्ण है और अगर वह नियमित रूप से योग करते हुए आगे बढ़ेंगे तो उन्हें जीवन में किसी प्रकार का तनाव नहीं होगा .
- योग प्रशिक्षक राजेश कुमार पांडेय द्वारा विभिन्न प्रकार के योगासन कराए गए और उनसे होने वाले लाभ की भी विस्तार से जानकारी दी गई.
लखनऊ, 21 जून , campusamachar.com, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ( International Yoga Day 2025 ) के अवसर पर आज 21 जून को श्याम सुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज ( SSJD Inter college Faizulahganj ) में योग शिविर का आयोजन किया गया . विद्यालय के निदेशक डॉ जेपी मिश्र के निर्देशन में आयोजित योग शिविर में बड़ी संख्या में विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों के साथ-साथ स्थानीय सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया .
योग प्रशिक्षक राजेश कुमार पांडेय द्वारा विभिन्न प्रकार के योगासन कराए गए और उनसे होने वाले लाभ की भी विस्तार से जानकारी दी गई. . कार्यक्रम में योग के महत्व ( International Yoga Day 2025 ) पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय ( SSJD Inter college Faizulahganj,) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि नियमित योग से व्यक्ति का केवल शरीर ही स्वस्थ नहीं रहता बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति स्वस्थ होकर जीवन में अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकता है .
> campusamachar.com के *वाट्सएप से जुडऩे के लिए लिंक पर क्लिक करें*
* https://chat.whatsapp.com/HGHOXhgHnfF6v1HB4gQzQI
श्री मिश्रा ने तनाव रहित जीवन के लिए योग को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि विद्यार्थियों के लिए योग सबसे महत्वपूर्ण है और अगर वह नियमित रूप से योग करते हुए आगे बढ़ेंगे तो उन्हें जीवन में किसी प्रकार का तनाव नहीं होगा . प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया पूरे ग्रीष्म अवकाश में विद्यालय प्रशासन की ओर से योग शिविर ( International Yoga Day 2025 ) का आयोजन नियुक्त किया जा रहा है और इससे विद्यार्थियों के अलावा स्थानीय लोगों को भी लाभ मिला है . कार्यक्रम में स्थानीय समितियां के पदाधिकारी ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ( International Yoga Day 2025 ) के रूप में मनाया जा रहे योग दिवस को महत्वपूर्ण और भारतीय गौरवशाली संस्कृति के लिए गौरवशाली दिन ( International Yoga Day 2025 ) बताया. इस अवसर पर योग प्रशिक्षक राजेश कुमार पांडेय, महादेव जी, राजेन्द्र सिंह, अनुराग द्विवेदी,मौर्या जी,और विद्यालय की एन एस एस इकाई के स्वयंसेवक उपस्थित रहे .
यह VIDEO जरुर देखें
