

बिलासपुर, 21 जून ,campusamachar.com, 11 वें विश्व योग दिवस International Yoga Day 2025 को यादगार बनाने हेतु माननीय प्रधानमंत्रीजी द्वारा विशाखापटनम में तथा हैबिल्ड के सह संथापक व प्रख्यात योग प्रशिक्षक आईआईटीयन सौरभ बोथरा द्वारा विश्व के 169 देशों में 7,52,074 लोगों को एक साथ शासकीय मापदंडों के अनुरूप ऑन लाईन योग व मेडिटेशन करा कर नया विश्व कीर्तिमान बनाया गया हैं।

बैंकर्स क्लब बिलासपुर के समन्वयक ललित अग्रवाल भी सपरिवार विश्व कीर्तिमान के सहभागी का प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुऐ बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सबसे बड़े दिन 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित होना भारतीय संस्कृति व प्राचीन काल गणना को पुनर्जीवित, सम्मानित करने दिशा में पहला कदम हैं। उन्होंने बताया कि योग के आठ अंग यथा यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, और समाधि के पूर्ण लाभ हेतु नियमित योग करना आवश्यक हैं।

उन्होंने 11वें विश्व योग दिवस कि बधाइयाँ देते हुए बताया कि अक्सर हम लोग योग का अर्थ आसान-प्राणायाम समझते हैं। वस्तुतः योग ईश्वर प्राप्ति की हिंदुत्व आधारित वैज्ञानिक पद्धति है जिसे महर्षि पतंजलि ने संकलित एवं व्यवस्थित किया था। इस पद्धति को पतंजलि-कृत-अष्टांगयोग के नाम से भी जाना जाता है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है, इस पद्धति के निम्न आठ अंग हैं।

1. यम
पांच सामाजिक नैतिकता
(क) अहिंसा – शब्दों से, विचारों से और कर्मों से किसी को हानि नहीं पहुँचाना
(ख) सत्य – विचारों में सत्यता, परम-सत्य में स्थित रहना
(ग) अस्तेय – चोर-प्रवृति का न होना
(घ) ब्रह्मचर्य – दो अर्थ हैं:
* चेतना को ब्रह्म के ज्ञान में स्थिर करना
* सभी इन्द्रिय-जनित सुखों में संयम बरतना
(च) अपरिग्रह – आवश्यकता से अधिक संचय नहीं करना और दूसरों की वस्तुओं की इच्छा नहीं करना
2. नियम
पाच व्यक्तिगत नैतिकता
(क) शौच – शरीर और मन की शुद्धि
(ख) संतोष – संतुष्ट और प्रसन्न रहना
(ग) तप – स्वयं से अनुशाषित रहना
(घ) स्वाध्याय – आत्मचिंतन करना
(च) ईश्वर-प्रणिधान – ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण, पूर्ण श्रद्धा
3. आसन –योगासनों द्वारा शरीरिक नियंत्रण
4. प्राणायाम -श्वास-लेने सम्बन्धी खास तकनीकों द्वारा प्राण (सांसों) पर नियंत्रण
5. प्रत्याहार- इन्द्रियों को अंतर्मुखी करना
6. धारणा – एकाग्रचित्त होना
7. ध्यान -निरंतर ध्यान (परमात्मा का)
8. समाधि –आत्मा से जुड़ना- शब्दों से परे परम-चैतन्य की अवस्था- ईश्वर की प्राप्ति
आइये आज विश्व योग दिवस से हम सभी पुनः योग प्रारम्भ करें 🙏
प्रस्तुति : ललित अग्रवाल
बिलासपुर
