

- विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि स्काउट मास्टर एवं अंग्रेजी शिक्षक अमित कुमार के निर्देशन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विद्यालय के मैदान में योगाभ्यास किया।
लखनऊ , 21 जून ,campusamachar.com, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ( International Yoga Day 2025 ) के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बरौली लखनऊ में छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन मस्तिष्क का निवास करता है जिसके द्वारा व्यक्ति अपनी पूरी क्षमता से कार्य कर पाता है और कार्य में गुणवत्ता भी बनी रहती है जिसके लिए प्राणायाम और योग का महत्व चिकित्सा विज्ञानियों द्वारा स्वीकार किया गया है। इसके महत्व को देखते हुए दुनिया भर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है जिसमें विभिन्न स्तर पर योग शिविर तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि स्काउट मास्टर एवं अंग्रेजी शिक्षक अमित कुमार के निर्देशन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विद्यालय के मैदान में योगाभ्यास किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पतंजलि योग समिति गंगागंज लखनऊ के द्वारा योग शिविर का आयोजन 21 जून को प्रातः 6:00 बजे से मिनी स्टेडियम गंगागंज लखनऊ में किया गया जिसमें विद्यालय लगभग 300 अध्यनरत छात्र-छात्राएं और लगभग 50 पूर्व छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
> हमसे *वाट्सएप से जुडऩे के लिए लिंक पर क्लिक करें*
* https://chat.whatsapp.com/HGHOXhgHnfF6v1HB4gQzQI
प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं अन्य लोगों को भी योग करने की सलाह दिया जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा, शिक्षक अमित कुमार, ओमकार यादव प्रेम कुमार प्रदीप कुमार श्रीकांत रामअचल रणंजय सिंह कुमारी अंजली कुमारी अंजू एवं सहयोगी केशव राम जितेन जितेंद्र गोमती सत्रोहन युवराज उपस्थित रहे।
