

- इस अवसर पर आर.आर.श्रीवास(प्रधान पाठक), सत्यनारायण मिश्रा,सत्येंद्र श्रीवास,मौसमी साहू,विजय लक्ष्मी वैष्णव,सरिता भार्गव,गंगोत्री साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बिलासपुर , 22 जून ,campusamachar.com, शासकीय प्राथमिक शाला मन्नाडोल में “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य” थीम पर योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया . 11 वे विश्व योग दिवस ( International Yoga Day 2025 ) के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला मन्नाडोल संकुल सिरगिट्टी विकास खंड बिल्हा जिला बिलासपुर में सामूहिक योग का आयोजन किया गया जिसमें समस्त विद्यार्थी, शाला परिवार और शाला प्रबंधन समिति के सदस्य शामिल रहे।
शासकीय प्राथमिक शाला मन्नाडोल की योग प्रभारी श्रीमती उषा साहू के कुशल निर्देशन में कार्यक्रम सफल रहा. इस अवसर पर आर.आर.श्रीवास(प्रधान पाठक), सत्यनारायण मिश्रा,सत्येंद्र श्रीवास,मौसमी साहू,विजय लक्ष्मी वैष्णव,सरिता भार्गव,गंगोत्री साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
