
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन तिफरा सेजेस स्कूल में
- योग करें स्वस्थ रहे का संदेश और एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर योगाभ्यास
बिलासपुर, 21 जून ,campusamachar.com, हर वर्ष की तरह योग करे स्वस्थ रहे और योग को हर घर तक पहुचाने संकल्प लेकर योग साधक योगाभ्यास ( International Yoga Day 2025 ) का आयोजन करते हैं इस वर्ष योग थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के साथ योग ” के साथ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी हिन्दी माध्यम विद्यालय तिफरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया.

तिफरा क्षेत्र से पार्षद,जनप्रतिनिधि, पालक, शिक्षक, और स्कूल के बच्चों ने मिलकर योग अभ्यास किया और संकल्प लिया और सभी ने बड़े उत्साह से योग अभ्यास में भाग लिया, मंच संचालन योगा वालेंटियर के रूप में व्याख्याता योग मित्र जय कौशिक ने बच्चों को संकल्प दिलाया और योगा प्रोटोकॉल के हिसाब से योगाभ्यास कराया साथ में खेल प्रशिक्षक योग वालंटियर आकृति श्रीवास्तव, डा मिलिन्द भानदेव,कृष्ण कुमार कश्यप, हिमांशु पुनवा योग प्रशिक्षक ने बच्चों को अभ्यास कराते हुए जरुरी निर्देश दिए ,
यह VIDEO जरुर देखें
प्राचार्य डा विश्वनाथ कश्यप ने बच्चों को योग नियमित करने और विभिन्न तालियां सिखाकर योग से जोड़ने उत्साह भरा लगभग चार सौ की संख्या में बच्चे और शिक्षको ने योगाभ्यास में भाग लिया और नियमित योगाभ्यास करने संकल्प लिया।

