
बिलासपुर, 21 जून । campussamachar.com, विश्व योग दिवस ( International Yoga Day 2023 ) के उपलक्ष्य में आज देश भर मे पंजाब नैशनल बैंक के प्रधान कार्यालय, अंचल कार्यालय व सभी मंडल कार्यालयों में स्टॉफ सदस्यों ने एकसाथ योग व प्राणायाम किया। बिलासपुर में रिंग रोड नम्बर दो में स्थित मंडल कार्यालय में उपमंडल प्रमुख श्यामप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में सुबह 6 बजे से योग शुरू किया गया।
bilaspur news : बैंकर्स क्लब, बिलासपुर के समन्वयक व पंजाब नैशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक ललित कुमार अग्रवाल ने योगाचार्य के दायित्व निर्वहन करते हुए नियमित योग व प्राणायाम करते हुए निरोगी रहने की बात कहीं।

CG news in hindi : योग दिवस आयोजन में श्यामप्रकाश वर्मा, कमल किशोर झा, राजेशकुमार, ललितकुमार अग्रवाल, अशरफ अंसारी, प्रिंसकुमार, हेमंत सहित अनेक स्टॉफ शामिल हुए। 7.30 बजे से वेबमीटिंग के जरिये सभी अंचल व मंडल कार्यालय प्रधान कार्यालय के साथ जुड़कर योग किये। योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुरूप विविध आसान व प्राणायाम किये गए।
