प्रदर्शनी दर्शकों के लिए 4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक दोपहर 12:00 से शाम 7:00 तक खुली रहेगी।
लखनऊ 2 दिसंबर। campussamachar.com, राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश एवं कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर हौसला शीर्षक से चित्रकला प्रदर्शनी 3 दिसंबर 2023 से आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि महानिदेशक प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश पुलिस लखनऊ श्रीमती रेणुका मिश्रा होगी। उदघाटन कार्यक्रम 3 दिसंबर 2023 को शाम 4:00 बजे से राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लाल बारादरी भवन, कैसरबाग लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।
Latest Lucknow News : कला दीर्घा, अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका की सह संपादक डॉक्टर लीना मिश्रा और कला दीर्घा अंतर्राष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका की प्रकाशक अंजू सिन्हा ने बताया कि प्रदर्शनी दर्शकों के लिए 4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक दोपहर 12:00 से शाम 7:00 तक खुली रहेगी।
