
- कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर नीलम श्रीवास्तव ने समारोह की शुरुआत की और मानद सचिव वीपी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
लखनऊ, 06 फरवरी ,campussamachar.com, आईईटी लखनऊ ( Institute of Engineering & Technology, Lucknow) और यूपी स्टेट सेंटर इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार ‘ग्रीन्स’ का समापन हुआ।
इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आये अभियंताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इं. वीबी सिंह, इं. डीडी वाधवा (वाधवा उद्योग समूह के अध्यक्ष), डॉ. भरत राज सिंह (महानिदेशक तकनीकी एसएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस), इं. केपी त्रिपाठी (वरिष्ठ वैज्ञानिक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद), इं. एमएम खान (पूर्व मुख्य अभियंता हिंडाल्को), इं. मसर्रत नूर खान (पूर्व मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी, पूर्व एमडी ब्रिज कॉरपोरेशन), इं. एसके वर्मा (मुख्य अभियंता लेसा व पूर्व एमडी डीवीवीएनएल), आईईटी लखनऊ में ईसीडी के विभागाध्यक्ष और सेवानिवृत्त प्रोफेसर वीके सिंह को आईईटी के निदेशक प्रो. विनीत कंसल ने सम्मानित करते हुए राष्ट्र के प्रति की गयी अनुकरणीय सेवाओ के लिए उनकी सराहना की।
lucknow news today : इस अवसर पर इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स संस्थान के यूपी राज्य केन्द्र के अध्यक्ष, इं. सत्य प्रकाश ने अपने वरिष्ठों को याद करने और उनके अनुभव से सीखने की आवश्यकता पर जोर दिया । तकनीकी पेपर प्रस्तुत किए गए और प्रसिद्ध शिक्षाविदों व उद्योग विशेषज्ञों ने अपने विचार, जिसमें संधारणीय प्रौद्योगिकियों और हरित केन्द्रित किया गया, को रखा।
कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर नीलम श्रीवास्तव ने समारोह की शुरुआत की और मानद सचिव वीपी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
