
- दो किलोमीटर लंबी तिरंगा रैली में देश भक्ति के नारों से गूंजा तिफरा क्षेत्र
- सेजेस तिफरा मे स्वतंत्रता दिवस और स्वच्छता जागरुकता के लिए हुए विभिन्न आयोजन
- स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार बच्चों का होगा सम्मान
बिलासपुर , 14 अगस्त , स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day 2025 ) के पूर्व संध्या पर सेजेस तिफरा के बच्चो और शिक्षकों ने ऐतिहासिक रैली निकाली, प्राचार्य डा विश्वनाथ कश्यप जी ने लगभग दो किलोमीटर लंबी लाइन देश भक्ति गीत विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गवाते रहे और जय कौशिक ने भारत माता की जय ,हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा नारे लगवाते हुये रहे और बच्चे तिफरा क्षेत्र की गलियों में भ्रमण किये और घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा नारे लगाकर देश भक्ति का माहौल बना दिये ।

Har Ghar Tiranga’ campaign : शाला विकास समिति के अध्यक्ष ईश्वर साहू ने बच्चो को संबोधित किया ,कृष्ण कुमार कश्यप,प्राचार्य विश्वनाथ कश्यप ,जय कौशिक, रंजीत बनर्जी ,रवि दुबे,कृष्ण कुमार तिवारी सहित सभी शिक्षक बच्चों के साथ रैली में नारे लगाते हुए अनुशासन और देश प्रेम की भाव लेकर बच्चो के साथ शामिल हुऐ। छोटे छोटे बच्चे भारत माता की जय ,वंदे मातरम ,जय हिन्द कहते रैली में हंसते मुस्कुराते तिरंगे को हाथ में लिए लहराते हुए आगे निकले तो आसमान से ड्रोन कैमरे से स्कूल के पूर्व छात्र प्रकाश सूर्यवंशी ने सबको कवर किया यह सब देखते ही बन रहा था स्वतंत्रता दिवस का उत्साह चरम पर पहुंच गया ।

