

बाबागंज (बहराईच), 15 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर व अखिल विश्व गायत्री परिवार-नवाबगंज तथा वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘वृक्ष गंगा’ अभियान यात्रा निकालकर क्षेत्रीय लोगो को पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संदेश दिया गया।लोगो को अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण करने व रोपित वृक्षों को संरक्षित करने का प्रभावी संदेश भी दिया गया।विभिन्न विद्यालयों व मंदिर परिसरों में हरिशंकरी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर उपस्थित लोगो को फलदार वृक्षों का वितरण भी किया गया।
गायत्री परिवार (नवाबगंज) परिजन व देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर विद्यार्थी, शिक्षक व अभिभावकों तथा चरदा व रुपईडीहा रेंज वनकर्मियों ने ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय परिसर से सोरहिया बाबागंज राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्तिथ गायत्री शक्तिपीठ तक वृक्ष गंगा अभियान यात्रा निकालकर लोगो से हरीतिमा संवर्द्धन विषयक पर चर्चा परिचर्चा किया तथा जल ,पर्यावरण संरक्षण को मानव जीवन के अनुकूल बताते हुए जन जागरण अभियान से जन जन को जोड़ने का आवाहन किया।

देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज प्राचार्य शुभम श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर लोगो से आजादी के नायको को हृदय से स्मरण करने का आवाहन किया।गायत्री परिजन पाटनदीन वर्मा ,शिक्षाविद बनारस गिरी ,प्रवक्ता राजीव श्रीवास्तव ,डॉ जी०एल० वर्मा,समाज सेवी विनोद गुप्ता परिजन,गायत्री परिजन शंकर लाल यादव , जगराम वर्मा व मदन सिंह के नेतृत्व में विद्यालय परिसर से गायत्री शक्तिपीठ बाबागंज तक वृक्ष गंगा अभियान यात्रा निकली गई।शक्तिपीठ पर महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट व किसान परिषद संयोजक महेंद्र पाल सिंह सेंगर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर नशा मुक्त समाज बनाने का आवाहन किया।

पर्यावरणविद चंद्र प्रकाश मिश्र, प्रवक्ता वरुण श्रीवास्तव, आयूष वर्मा ने डिप्टी रेंजर संभु यादव के साथ संयुक्त रूप से फलदार वृक्षों का वितरण कर लोगो से हरितिमा संवर्धन कार्यक्रम में सतत सहयोग का आवाहन किया।गणेशपुर गांव स्तिथ शिव मंदिर में भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया।आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती मीना वर्मा, जगदम्बा पांडेय, छोटे लाल आर्या, रंगीलाल आर्या, महेश, रामगोपाल, लल्लन, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
