
- हर घर तिरंगा – घर घर तिरंगा रैली में लगे जोशीले नारे
बिलासपुर , 14 अगस्त । campussamachar.com, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिफरा ने घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने बच्चों ने तिफरा क्षेत्र में निकाली रैली और जोरदार नारेबाजी करते क्षेत्र का भ्रमण किया और हाथ में तिरंगा लिए देश भक्ति का जज्बा लिए भारत माता बनी छात्राये और रैली में वंदे मातरम,जय हिन्द,भारत माता की जय ,घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा के नारे लगे ।

bilaspur latest news : जोशीले नारे से लोगों में स्वतंत्रता दिवस की आजादी का 76 वां वर्षगांठ यादगार हो गया और लोग घर से निकलकर देखकर उत्साह से भर रहे थे और आजादी का उत्साह उमंग देखते बन रहा था, सभी शिक्षकों द्वारा रैली में शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया गया और साथ में नारे लगाए । लोगों ने घरों से निकल कर जय हिन्द बोला । पूरा माहौल देश भक्तिपूर्ण हो गया ।

