समाजसेवी क्रांति साहू ने कार्यक्रम में आए अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट करके अभिनंदन किया और देश के स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
बिलासपुर, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) के पावन पर्व पर देश भक्ति गीत से सराबोर कार्यक्रम “एक शाम शहीदों के नाम” का आयोजन लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा में किया गया जिसमें नगर के प्रतिष्ठित प्रीतिभाओं के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। अमर शहीदों के याद में सुसज्जित इस कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थी,खिलाड़ी,और लोक कलाकारों के साथ ही विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले विभूतियों को शाल , श्री फल,स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। देश भक्ति गीतों से पूरा मंच सराबोर हो गया और बच्चे,बूढ़े, जवान सभी खूब थिरके।
bilaspur news today : ज्ञात हो कि संकल्प सेवा क्रांति यात्रा के संचालक और समाजसेवी क्रांति साहू जो लगभग 28 वर्षों से बेलतरा क्षेत्र में सामाजिक कार्य कर रहे हैं और उनके दोनों बच्चे डॉ. आकांक्षा साहू और डॉ. यशश्वी साहू निःस्वार्थ भाव से क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक गाँवों में पिछले चार माह से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर चुके है जिसमे कई हजार लोग लाभान्वित हो चुके हैं। क्रांति साहू ने कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट करके अभिनंदन करते हुए देश के स्वतंत्रता आंदोलन में शहीदो को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

Independence Day 2023 : कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनय शुक्ला,राजेन्द्र साहू छाया विधायक , रामकुमार भोई,विनोद साहू ब्लॉक अध्यक्ष, रामप्रसाद साहू पार्षद,शिवचरण साहू,मनोज,दिलीप पाटिल,दीपक साहू,डी. आर.साहू,रामकुमारसाहू,विष्णु साहू,पूजा साहू,नंद कुमार साहू,संध्या सूर्यवंशी,विकास खंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा रघुवीर सिंह राठौर, शैक्षणिक समन्वयक मनोज सिंह ठाकुर,योगेंद्र वर्मा,शेष मणि कुशवाहा,किरण डेगवेकर शिक्षक सत्यनारायण मिश्रा, संतोष कुमार निर्मलकर,चंद्रकांत जायसवाल, सत्येंद्र श्रीवास आदि उपस्थित रहे।
इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान:-
सागर, देवेंद्र, पार्थ, आशीष, काजल तुलसी, चांदनी, हेमलता, सिद्धि, वंदना, आकांक्षा, संध्या, आस्था , अरुण, शैलेंद्र,वंदना,निधि,आकाश,प्रार्थना केंवट, सुनीता, पूजा प्रभा आर्यन वस्त्राकर आदि विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की फलस्वरूप सम्मानित किया गया।

इनका भी हुआ सम्मान
bilaspur latest news : वरिष्ठ जन जिन्होंने ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई उन्हें भी प्रशस्ति पत्र के साथ ही श्री फल अतिथियों के कर कमलों से भेंट किया गया । इनमें मुख्य रूप से:-शिवचरण साहू,शैलेश देवांगन,विष्णु साहू,ब्रिज साहू,ओम प्रकाश शर्मा,ताराचंद सोनी,चन्दनलाल,रामशरण,पवन,रवि,मुस्कान साहू,संध्या राव,पूजा प्रजापति, अंजलि,संध्या दनके (स्व सहायता समूह) रानी राजपूत,हेम बाई ,सुनीता खरे,गंगोत्री पटेल ,चमेली साहू आदि महिला शक्ती के साथ ही बड़ी संख्या में नगर वासी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन जाने माने एंकर शश्मिता शर्मा के द्वारा शानदार अंदाज में किया गया।
