
नई दिली /लखनऊ , 06 जुलाई , इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया 6 जुलाई, 2025 को सीए मई सत्र के फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (ICAI) ने मई 2025 सत्र की सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं, जो भी उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब अपना स्कोर कार्ड ICAI की आधिकारिक वेबसाइट्स icai.nic.in, icaiexam.icai.org या icai.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
इस परिणाम के साथ उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, व्यक्तिगत विषयों में प्राप्त अंक, कुल अंक, उत्तीर्ण स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण विवरण उपलब्ध कराए गए हैं।
उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के माध्यम से ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर लॉग इन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आईसीएआई ने सभी उम्मीदवारों से समय पर वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है .
ICAI CA May Result 2025: ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
यदि आपने मई 2025 सत्र की सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट या फाइनल परीक्षा दी है, तो आप नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
पहले आप आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in वेबसाइट पर जाएं
‘परिणाम सीए मई 2025’ लिंक पर क्लिक करें
अब अपनी परीक्षा का चयन करें: फाउंडेशन, इंटरमीडिएट या फाइनल।
यहां अपना रोल नंबर, पिन या पंजीकरण संख्या, और जन्म तिथि दर्ज करें
कैप्चा कोड भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा
भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
