
- तिब्बती चिकित्सा पद्धति कैंसर के इलाज के लिए दुनिया भर में विख्यात है.
- फरवरी के तीसरे सप्ताह में लखनऊ में कैंप आयोजित किया जा रहा है।
लखनऊ , 07 फरवरी , campussamachar.com, वर्तमान में कैंसर और डायबिटीज महामारी के स्वरूप लेता जा रहा है। तिब्बती चिकित्सा पद्धति कैंसर के इलाज के लिए दुनिया भर में विख्यात है. लखनऊ सहित उत्तर भारत के सैकड़ो मरीजों को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला अपने इलाज के लिए जाना पड़ता है, जिससे उनको कठिनाइयों को सामना करना पड़ता है। उन सभी की सुविधा के लिए फरवरी के तीसरे सप्ताह में लखनऊ में कैंप आयोजित किया जा रहा है।
भारत तिब्बत संवाद मंच (BTSM ) के अध्यक्ष डाक्टर संजय शुक्ल ने बताया कि राजधानी लखनऊ के कैंसर, शुगर और डायबिटीज के मरीजों के लिए एक विशेष अवसर है कि वे लखनऊ में लग रहे तिब्बती चिकित्सा कैंप का लाभ उठायें . इस शिविर में तिब्बती मेडिकल और एस्ट्रो इंस्टीट्यूट, (मैकलियाड गंज धर्मशाला से आ रहे हैं . लखनऊवासी खुद अथवा अपने किसी परिजन को इस शिविर में दिखाना चाहते हैं, तो पंजीकरण हेतु संपर्क कर सकते हैं।
