

- राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम सहित राज्य के सभी नगर निगमों में अपना मेयर बनाने के साथ-साथ बहुमत हासिल करने की कोशिश में है.
गुरुग्राम , 28 फरवरी, हरियाणा में स्थानीय निकाय के चुनाव के लिए मतदान नजदीक हैं. पानीपत छोड़ कर अन्य जगह चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है . नगर निकायों के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करना सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. हालांकि हाल ही में विधानसभा चुनाव में बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाने वाली भाजपा के आगे कांग्रेस के लचर प्रदर्शन से भाजपा का हौसला बढ़ा हुआ है . यही हौसला और उत्साह स्थानीय निकाय चुनाव में उसे बेहतर जीत दिलाने में मदद कर सकता है.
Gurugram Nikay Chunav: भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम सहित राज्य के सभी नगर निगमों में अपना मेयर बनाने के साथ-साथ बहुमत हासिल करने की कोशिश में है. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के CM नायब सिंह सैनी के अलावा विधायक और मंत्रियों की भी जगह-जगह जनसभाएं, रोड शो और सामाजिक संगठनों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं . अगर गुरुग्राम की बात करें तो यहां अब तक कई मंत्रियों के दौरे हो चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में स्थानीय पार्षद उम्मीदवार अपने-अपने तरह से जनसंपर्क में लगे हुए हैं . गुरुग्राम में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की उम्मीदवारों के अलावा बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं । मतदाता अभी खामोश है लेकिन सावधान होकर चुनाव में अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट करेगा .
Gurugram Nikay Chunav : आज गुरुग्राम नगर निगम ( Gurugram Nikay Chunav) चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है . यहां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने बड़े नेताओं को चुनाव प्रचार में उतरकर लड़ाई को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है . चुनाव प्रचार की बात करें तो Gurugram Nikay Chunav में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी प्रत्याशी राज रानी मल्होत्रा को जितने के लिए रोड शो किया और लोगों से शहर के विकास के लिए वोट और समर्थन मांगा , वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी कर गुरुग्राम ( Gurugram Nikay Chunav ) में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा का वोट और समर्थन मांगा . मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश के पूर्व CM और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुड़गांव सहित नगर निगम में चुनाव लड़ रहे पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में कई जनसभाएं की और वोट मांगे.
Gurugram Nikay Chunav: इस मानेसर नगर निगम चुनाव जीतना अब भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ा सवाल है क्योंकि यह पहला चुनाव है और भारतीय जनता पार्टी की राज्य में सरकार है इसलिए यहां पर मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मोहनलाल बडोली, राव नरवीर सिंह , आरती राव, गौरव गौतम सहित कई बड़े नेता लगातार गुड़गांव और मानेसर का दौरा कर रहे हैं। भाजपा दर्जन भर से अधिक विद्रोही नेताओं को पार्टी से बाहर कर चुकी है . इनमें कई टिकट न मिलने से निर्दल चुनाव लड़ रहे हैं .
गुरुग्राम ( Gurugram Nikay Chunav) में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अलावा निर्दल उम्मीदवार भी प्रचार में लगातार एक दूसरे से बढ़त बनाने में लगे हुए हैं . महंगी गाड़ियों और हाई प्रोफाइल चुनाव कार्यालय को देखकर यहां हाईटेक चुनाव प्रचार को समझा जा सकता है . उम्मीदवार सुबह ही अपने दिन भर का कार्यक्रम, रोड शो , जनसभाएं और जनसंपर्क को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और उसी के हिसाब से भी चुनाव प्रचार में व्यस्त रहते हैं। महंगी गाड़ियों में उम्मीदवार और उनके समर्थक मोहल्लों और रिहायशी इलाकों में पहुंचकर हैंड बिल देकर अपने लिए वोट और समर्थन मांग रहे हैं . कोई फ्लाई ओवर बनाने की बात कर रहा है तो कोई बिजली व्यवस्था और सड़क को ठीक करने की करने का वादा कर रहा है .नगर निगम जुड़े गांवों में भी प्रचार में तेजी देखी जा रही है लेकिन शहरों के मुकाबले ग्रामीण एरिया में स्थानीय निकाय की राजनीति काफी जोरों पर है.
Gurgaon Nikay Chunav: चुनाव प्रचार के साथ-साथ पार्षद उम्मीदवारों के चुनाव कार्यालय में लगातार रणनीति बन रही है और उनकी कोशिश यहां के सोसाइटियों और गेटेड कॉलोनी में रहने रहने वाले मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करना है. यहां 2 मार्च को वोट डाले जाएंगे . इसके लिए स्थानीय प्रशासन भी पूरी ताकत से लगा हुआ है ताकि शांतिपूर्वक निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया जा सके.
#Gurugram Nikay Chunav
