
बिलासपुर , 24 मार्च , campussamachar.com, गुरुघासीदास विश्वविद्यालय ( Guru Ghasi Das University ) में गत दिवस सभी बालिका छात्रावासों के संयुक्त तत्वावधान में प्रीमियर लीग का समापन समारोह आयोजित किया गया | विश्वविद्यालय के कुलगुरू की प्रेरणा से खेलो का आयोजन किया गया था जिसमें सभी छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया था .
विभिन्न खेलो में indoor games में लूडो,चेस,करम के अलावा outdoor games में खो खो,क्रिकेट,वॉलीबॉल ,स्पून रेस ,रस्साकस्सी का आयोजन किया गया था . हॉस्टल्स की मुख्य अधीक्षिका प्रो.प्रतिभा जे मिश्रा ने बताया कि प्रीमियर लीग खेलो का आयोजन छात्राओं में खेल भावना का विकास करने एवं दैनिक जीवन में खेलो के महत्व को बढ़ावा देने हेतु करवाया गया जिसमें सभी बालिका छात्रावासों की छात्राओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया . 23 मार्च समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सौराष्ट्र विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रोफेसर नीलांबरी दवे ने शिरकत की उन्होंने अपने उद्धबोधन में लड़कियों को अपनी शक्ति पहचान ने के लिए प्रेरित किया.
उन्होंने विजेता छात्राओं को मेडल प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई की,इसी क्रम में बालिका छात्रावासों में मनाए गए शक्ति पर्व में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजित छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया |कार्यक्रम में गुरुघसीदास विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर रणदिवे भी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशासनिक अधीक्षिकाओं एवं अधीक्षिकाओं के कार्यों की सराहना की . कार्यक्रम में प्रोफेसर प्रवीण कुमार मिश्रा ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमामय बनाया. कार्यक्रम का संचालन मानसी अग्रवाल,प्राची और आरोही शुक्ला ने किया. स्वागत उद्धबोधन ईशा ने दिया एवं धन्यवाद ज्ञापन पलक बगानी ने दिया .
