

- अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने ग्राम बंधु महाविद्यालय शाहाबाद ग्रांट अयोध्या में डिजिटल लाइब्रेरी उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया और फीता काटकर डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया .
- कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रोफ़ेसर राम गणेश जी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद जी का भव्य स्वागत किया और उन्होंने महाविद्यालय की स्थापना से लेकर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना तक के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
अयोध्या , 22 जुलाई विद्यार्थियों को सर्वसुलभ अध्ययन संबंधी सामग्री उपलब्ध कराने की दृष्टि से हैरिंग्टनगंज ब्लॉक स्थित ग्राम बंधु महाविद्यालय शाहाबाद ग्रांट अयोध्या ( Grambandhu Mahavidyalaya ) में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की गई है . अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने डिजिटल लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया और फीता काटकर डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया . उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक रूप से पिछड़े इस क्षेत्र में ग्राम बंधु महाविद्यालय बहुत ही सराहनीय और समाज के हित में कार्य कर रहा है .

उन्होंने कहा कि अब युवाओं की जिम्मेदारी है कि वह महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का भरपूर उपयोग कर अपना भविष्य सवारें .उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर राम गणेश जी को डिजिटल लाइब्रेरी की शुभारंभ के लिए बधाई दी और कहा कि प्रोफेसर राम गणेश जी ने शैक्षिक रूप से पिछड़े क्षेत्र को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए इस महाविद्यालय की स्थापना की है और यह महाविद्यालय लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से कहा कि वह सामाजिक न्याय के लिए आगे आयें.
इसके पहले कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर महाविद्यालय ( Grambandhu Mahavidyalaya ) के प्रबंधक प्रोफ़ेसर राम गणेश जी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या के समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद जी का भव्य स्वागत किया और उन्होंने महाविद्यालय की स्थापना से लेकर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना तक के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने क्षेत्र केशैक्षिक विकास के लिए किया जा रहे अपने प्रयासों की भी जानकारी दी.कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिरकत की .
ये विशिष्ट जन प्रमुख रूप से उपस्थित
इस आयोजन में मुख्य रूप से डॉक्टर पुष्कर यादव, वेद प्रकाश यादव, प्रथ्वी राज यादव मिल्कीपुर विधानसभा अध्यक्ष, अखिलेश यादव , काली सहाय यादव, कविता यादव , रूपा यादव , कृष्ण कुमार शर्मा , सिया राम राजदेव , राम निहाल , एचबी सिंह रिटायर्ड प्रधानाचार्य , मूल राज यादव रिटायर्ड प्रधानाचार्य सहित कई गणमान्य नागरिक विद्यार्थी और महिलाएं उपस्थित रहे .

कार्यक्रम के बाद विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर राम गणेश जी ने बताया कि आने वाले दिनों में इस महाविद्यालय में कई शैक्षिक पाठ्यक्रमों की शुरुआत की जाने की जाएगी ताकि इस क्षेत्र के युवाओं विशेष का छात्रों के लिए विकास के नए आयाम खुल सकें.
