
लखनऊ. सरकार ने प्रदेश के शासकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के एसोसिएट प्रोफेसरों को अब प्रोफेसर पद पर पदोन्नति देने का निर्णय लिया है। लंबे समय से इंतजार में बैठे शिक्षकों की इस फैसले आज ही दीपावली जैसी खुशी मिल गई है। विभिन्न शिक्षक संगठन इस मांग को लेकर लंबे समय से प्रयासरत थे और अपनी बात हर स्तर पर कहते आ रहे थे लेकिन अब सरकार के इस फैसले से बहुत खुशी मिली है। इस निर्णय से 4000 एसोसिएट प्रोफेसर कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्रोफेसर पद पर पदोन्नति का लाभ पाएंगे।
प्रोफेसर पद नाम पदोन्नति के फैसले के लिए शिक्षक उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा को कोटि-कोटि बधाइयांदे रहे हैं। डॉ. शर्मा ने स्वयं इस निर्णय की जानकारी दी और कहा कि प्रदेश के 4000 से अधिक एसोसिएट प्रोफेसरों को प्रोफेसर पद पर पदोन्नति का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं प्रोफेसर पद पर पदोन्नति के बाद शिक्षक अन्य प्रतिष्ठानों में भी उच्च पदों परआसानी से जा सकेंगे।

शिक्षकों का कहना कि अब इस फैसले से प्रदेश भर के महाविद्यालय के शिक्षकों के साथ न्याय हुआ है और यह निर्णय शिक्षा जगत में मील का पत्थर है। शिक्षकों ने बताया कि इस निर्णय के लिए मुख्य रूप से मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संगठन मंत्री, प्रदेश के उच्च शिक्षाा मंत्री, विद्या भारती के पदाधिकारियों का आाभार जताया है। सभी के प्रयास का फल है कि आज महाविद्यालयों के शिक्षकों के हित में प्रशंसनीय एवं सम्मानजनक निर्णय हुआ है।
