
- 1 जुलाई 2025 से सभी प्रकार के बचत खातों में न्यूनतम बैलेंस ( PNB Minimum Balance Changers) की बाध्यता को समाप्त.
बिलासपुर , 05 जुलाई , campus samachar.com, देश के दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीयकृत बैंक पंजाब नैशनल बैंक ने अपने करोड़ो बचत खाता धारकों के हितों को ध्यान में रखते हुए 1 जुलाई 2025 से सभी प्रकार के बचत खातों में न्यूनतम बैलेंस ( PNB Minimum Balance Changers) की बाध्यता को समाप्त कर दिया हैं।
ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन के चेयरमैन ललित अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेंद्र चावड़ा व सचिव रूपरतन सिंह ने बहुडा यात्रा के पावन पर्व पर जनहित में पीएनबी प्रबंधन के उक्त निर्णय का स्वागत करते हुए आमजनता से अपील की है कि वे पंजाब नैशनल बैंक की सभी बचत खातों में जीरो बैलेंस की सुविधा का लाभ लेवे। यदि किसी को कोई परेशानी हो तो सबंधित बैंक के शाखा प्रबंधक से अवश्य ही सम्पर्क करें। ज्ञात हो कि पहले बैंक के केवल कुछ विशेष बचत खातों में ही न्यूनतम बैंलेंस की बाध्यता नहीं थी। उसके अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार के बचत खातों में तय बैलेंस से कम शेष होने पर कई तरीके के प्रभार देय होते थे।
इससे देश भर में करोड़ो बचत खाता धारकों को प्रभारो से छूट मिलेगी तथा अन्य बैंकों के लिये यह छूट मील का पत्थर साबित होगी। इससे प्रेरित होकर आने वाले समय मे सभी बैंकों को अपने अपने बचत खाता धारकों को प्रभारों से छूट देने हेतु मजबूर होना ही पड़ेगा। अन्यथा सभी पीएनबी में ही खाता रखना शुरू कर देंगे।
MP के CM DR Mohan Yadav का यह VIDEO जरुर देखें
