
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति के संबंध में पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को पुलिस सत्यापन पूर्ण न हो पाने के कारण कुछ लोगों को नियुक्ति न मिल पाने की जानकारी मिली है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस सत्यापन का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि सहायक प्राध्यापक पद के लिए चयनित होने के बावजूद विभागीय प्रक्रिया में इनकी नियुक्ति उलझी हुई थी और वे ज्वाइनिंग नहीं कर पा रहे थे। परेशान अभ्यर्थी लंबे समय से अपनी बात कह रहे थे लेकिन विभाग के अधिकारी उसे अनसुना कर रहे थे। अब सीएम ने पूरे मामले का संज्ञान लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया है।
