
- अन्नपूर्णा ने अपनी पढ़ाई बिना कोचिंग किए की और शिक्षको के मार्गदर्शन व अपनी मेहनत से रच दिया इतिहास
- अन्नपूर्णा यादव बचपन से ही होशियार छात्रा रही जब कक्षा तीसरी पढ़ रही थी उस समय 30 तक पहाड़ा कंठस्थ सुनाती थी।
- गर्व से फूले नहीं समा रहे ग्रामीण, बेटी के माता पिता और स्कूल के शिक्षक
बिलासपुर, 11 मई। campussamachar.com, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सेमरताल में कक्षा बारहवीं की छात्रा अन्नपूर्णा यादव पिता गोपाल यादव ने कला संकाय में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता पिता और गांव का नाम रौशन किया है। माता पिता गरीब परिवार के है और मजदूरी कर बेटी को पढ़ा रहे है और यह बेटी शुरू से होशियार रही है। अपने स्कूल की नियमित छात्रा अन्नपूर्णा रोज प्रार्थना में सुविचार प्रस्तुत करती है।
CGBSE 2023 result 2023 : इस छात्रा की जानकारी संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा ने अपने अधिकारियों को दी तो उसे बधाई देने के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) राठौर , BRC ग्रामीण क्षेत्र देवी चंद्राकर शहरी क्षेत्र और कांति साहू गाँव पहुंच कर कक्षा बारह की छात्रा कुमारी अन्नपूर्णा यादव के घर बधाई व शुभकामनांए के साथ उपहार प्रदान किया। कुमारी अन्नपूर्णा यादव शा उ मा शाला सेमरताल की छात्रा है जो सिकलीन की मरीज है।
bilaspur education news : अन्नपूर्णा यादव बचपन से ही होशियार छात्रा रही जब कक्षा तीसरी पढ़ रही थी उस समय तीस तक पहाड़ा कंठस्थ सुनाती थी। अन्नपूर्णा ने अपनी पढ़ाई बिना कोचिंग किए की और शिक्षको के मार्गदर्शन व खुद मेहनत एवं बिना सुविधा के इस बच्ची ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इस होनहार छात्रा को देख विकास खंड शिक्षा अधिकारी (BEO)एवं BRC सर ने उनके निवास जाकर बधाई व आशीर्वाद देने के साथ ही आगे की पढ़ाई के लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया।
