
बिलासपुर. गुरू घासीदास विश्वविद्यालय Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) में विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 के सभी आवेदकों के लिए प्रवेश से संबंधित प्रक्रिया हेतु अकादमिक विभाग द्वारा कार्यालयीय ज्ञाप जारी कर सूचना प्रसारित की गई है। जिसके अंतर्गत अंतिम चरण की ऑनलाइन वीईटी काउंसिलिंग 16 नवंबर से 20 नवंबर, 2021 तक आयोजित की जाएगी। दिनांक 21 नवंबर, 2021 के बाद ऑनलाइन वीईटी काउंसिलिंग प्रणाली बंद कर दी जाएगी एवं आवेदकों के लिए ऑफलाइन/स्पॉट काउंसिलिंग की सुविधा निम्नानुसार उपलब्ध कराई जाएगी-
ये है खास तिथियाँ
01. दिनांक 21 नवंबर, 2021 को किसी पाठ्यक्रम में सीटें रिक्त रहने की स्थिति एवं उस पाठ्यक्रम की प्रावीण्य सूची में कुछ उम्मीदवारों के रहने की स्थिति में संबंधित विभाग दिनांक 22 से 25 नवंबर, 2021 तक प्रावीण्य सूची के आधार पर उन आवेदकों को ऑफलाइन प्रवेश दे सकते हैं।
02. दिनांक 21 नवंबर, 2021 को किसी पाठ्यक्रम में सीटें रिक्त रहने एवं पाठ्यक्रम की प्रावीण्य सूची में एक उम्मीदवार नहीं रहने पर, संबंधित विभाग दिनांक 22 नवंबर, 2021 को विश्वविद्यालय के वेबपटल www.ggu.ac.in एवं विभागीय सूचना पटल पर रिक्त सीटों की जानकारी प्रदर्शित करें एवं स्थानांतरण हेतु आवेदन आमंत्रित करेंगे। विभाग में रिक्त सीटों के विरूद्ध प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 25 नवंबर, 2021 को या इससे पहले ऐसे विभाग में सहायक दस्तावेजों ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति के साथ सादे कागज में आवेदन स्थानांतरित करे का निवेदन (ऑनलाइन/ऑफलाइन) जमा कर सकेंगे। संबंधित विभाग दिनांक 26 नवंबर, 2021 को ऐसे आवेदकों को प्रावीण्य सूची के आधार पर प्रवेश देंगे।
03. वीईटी 2021-22 प्रवेश की अंतिम तिथि 26 नवंबर, 2021 है।
04. इस प्रक्रिया में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी अपना शुल्क वेबपटल www.ggu.ac.in पर ऑनलाइन जमा करेंगे। वीईटी के अंतर्गत विभिन्न 53 पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले चुके अभ्यर्थियों की सूची दिनांक 10 नवंबर, 2021 की अद्यतन की स्थिति में विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ggu.ac.in पर अपलोड कर दी गई है।
