बिलासपुर. गुरु घासीदास विश्वविद्यालय Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने मंगलवार को विभिन्न छह विभागों का निरीक्षण किया। इनमें शुद्ध एवं अनुप्रयुक्त भौतिकी विभाग, 3 एमवी त्वरक केन्द्र, अर्थशास्त्र विभाग, समाज कार्य विभाग, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, फोरेंसिक साइंस विभाग एवं वानिकी अतिथि गृह शामिल हैं।

Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल का भौतिकी विभाग में पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात विभागाध्यक्ष प्रो. पी.के. बाजपेयी ने विभाग की गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी प्रदान की। कुलपति ने विभाग की प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, शिक्षकों की बैठक व्यवस्था, भवनों के रखरखाव उपकरण व्यवस्था आदि के विषय पर विभागाध्यक्ष प्रो. पी.के. बाजपेयी से जानकारी ली। उन्होंने एक्सीलरेटर भवन एवं मशीन के निरीक्षण के दौरान एक्सीलरेटर को शुरू करने के लिए कार्य योजना बनाने एवं उचित प्रबंधन हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
शिक्षकों एवं कमज़्चारियों को आश्वस्त किया कि बुनियादी सुविधाओं एवं विकास के लिए हर संभव मदद की जाएगी। कुलपति महोदय ने शिक्षकों व शोधाथिज़्यों द्वारा की जा रही शोध एवं पेटेंट की गतिविधियों के विषय में जानकारी प्राप्त की। विभागों में उपलब्ध स्थान पर पौधारोपण एवं उद्यान के निमाज़्ण पर बल दिया।
कुलपति का विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग स्थित सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ के अंतर्गत अर्थशास्त्र विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. नमिता शर्मा ने स्वागत किया। कुलपति ने शिक्षकों की अकादमिक गतिविधियों के साथ शिक्षकों को शोध पत्र-पत्रिकाओं में शोध पत्र प्रकाशन हेतु प्रेरित किया।
सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ के अंतर्गत समाज कार्य विभाग में Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.)कुलपति का स्वागत विभागाध्यक्ष संज्ञा त्रिपाठी द्वारा किया गया। समाज कार्य के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधआओँ एवं प्लेसमेंट के विषय में जानकारी प्रदान की गई। कुलपति ने देश की जानी मानी समाज कार्य में संलग्न संस्थानों के साथ सहयोग समझौते करने बल देते हुए इसे मूर्त देने हेतु निर्देश प्रदान किये। उन्होंने कहा कि कार्यों का समय सीमा में होना उनकी सार्थकता को निर्धारित करता है।
अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विद्यापीठ के अंतर्गत सिविल इंजीनियरिंग विभाग की कार्यशाला का निरीक्षण कुलपति ने किया। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एम.सी. राव ने कुलपति का स्वागत किया। इस दौरान कुलपति ने कार्यशाला में उपलब्ध संसाधनों की प्रशंसा करते हुए नवीन भवन में उनके उचित प्रबंधन हेतु निदेज़्श प्रदान किये।
फोरेंसिक साइंस विभाग के निरीक्षण के दौरान Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) कुलपति ने विशिष्ट शिक्षण संस्थानों के साथ सहयोग प्राप्त करते हुए विभाग को देश के श्रेष्ठ फोरेंसिक साइंस विभाग बनाये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने मानव संसाधन विकास केन्द्र के समीप स्थित भवन का निरीक्षण किया। भवन में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) कुलसचिव प्रो. शैलेन्द्र कुमार, यांत्रिकी एवं भंडार विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, विश्वविद्यालय अभियंता उपस्थित रहे।
