
बिलासपुर. गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, C.G.)) में विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 के सभी आवेदकों के लिए प्रवेश से संबंधित प्रक्रिया हेतु अकादमिक विभाग द्वारा कार्यालयीय ज्ञाप जारी कर सूचना प्रसारित की गई है। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष एवं Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.)की वेबसाइट www.ggu.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं।
जिसके अंतर्गत विभिन्न विषयों प्रवेश हेतु रिक्त सीटों का विवरण इस प्रकार है-
- स्नातकोत्तर स्तर पर विभिन्न विभागों में रिक्त सीटें-
कॉमर्स विभाग, फ ोरेंसिक साइंस विभाग, राजनीति विज्ञान विभाग, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, अंग्रेजी विभाग, हिंदी विभाग, अर्थशास्त्र विभाग, इतिहास विभाग, एमए/एमएससी मानव विज्ञान एवं जनजातीय विकास विभाग, वानिकी विभाग, ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग, मास्टर ऑफ कंप्यूटर साइंस (एमसीए), कंप्यूटर साइंस विभाग, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, रसायन विभाग, वनस्पति विज्ञान विभाग, प्राणी शास्त्र विभाग, गणित विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, भौतिकी विभाग, समाज कार्य विभाग, शारीरिक शिक्षा विभाग एवं शिक्षा विभाग। - बीलिब, बीपीएड, पांच वर्षीय एकीकृत बीएएलएलबी, पांच वर्षीय एकीकृत बीकॉमएलएलबी, बीकॉम (ऑनर्स), पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटेशनल लिग्विस्टिक।
- स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटें-
समूह-8- बीए ऑनर्स- अंग्रेजी, हिंदी, मानव विज्ञान एवं जनजातीय विकास, पत्रकारिता एवं जनसंचार।
समूह-7- अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाज कार्य।
समूह-4- बीएससी ऑनर्स- फोरेंसिक, रसायन।
समूह-5- बीफार्मा एवं डीफार्मा।
समूह-6- बीएससी वानिकी एवं बीएससी ऑनर्स ग्रामीण प्रौद्योगिकी।
समूह-3- बीएससी ऑनर्स- भौतिकी, गणित, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस।
समूह-2- एन्थ्रोपोलोजी, जैव प्रौद्योगिकी, वनस्पति विज्ञान, प्राणी शास्त्र। - बीएड।
वीईटी 2021-22 ऑन द स्पॉट प्रवेश की अंतिम तिथि 26 नवंबर, 2021 है। वीईटी के अंतर्गत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले चुके अभ्यर्थियों की सूची Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) की वेबसाइट www.ggu.ac.in पर अपलोड की जा चुकी है। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष एवं Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.)की वेबसाइट www.ggu.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं।
