
बिलासपुर. गुरू घासीदास विश्वविद्यालय प्रशासन ( Guru Ghasidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) ने कोरोना के बढ़ते मामलों तथा कोविड-19 उचित नियमावली को (केन्द्र सरकार व राज्य सरकार) को देखते हुए विश्वविद्यालय में 15 जनवरी को प्रस्तावित नवम दीक्षांत समारोह को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। नई तिथि की सूचना पृथक से प्रसारित की जावेगी।
ऑफ- लाइन कक्षाएं 25 जनवरी तक स्थगित, ऑन-लाइन कक्षाएं रहेंगी जारी
Guru Ghasidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.)प्रशासन ने वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये 25 जनवरी 22 तक विद्यार्थियों के लिए ऑफ-ला इन कक्षाए/परीक्षायें, पठन पाठन स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही कक्षाएं/परीक्षायें, पठन पाठन एवं अन्य अकादमिक गतिविधियों का कार्य ऑन-लाइन के माध्यम से जारी रहेगा। अन्य निर्देश यथावत रहेंगे।
