
बिलासपुर. गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा प्रायोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन 26 नवंबर को सुबह 10 बजे से ब्लेंडेड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल होंगे।
केन्द्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों एवं संबंद्ध महाविद्यालयों में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) एवं एनआईआरएफ हेतु जागरुकता को बढ़ाने के दृष्टिकोण से आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने अब तक पंजीयन कराया है। जिसमें उल्लेनीय है कि 10 केन्द्रीय विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों के साथ अनेक राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के प्रतिभागी भी शामिल होंगे।
Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) की आंतरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा रजत जयंती सभागार में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला का विषय ”रिवाइज्ड फ्रेमवर्क ऑफ नैक एक्रीडिटेशन: एन अवेयरनेस प्रोग्राम” है। कार्यशाला में बाह्य विशेषज्ञों के रूप में डॉ. रुचि त्रिपाठी सहायक सलाहकार नैक ओवरऑल अस्सिमेंट एंड एक्रीडेटेशन ऑफ नैक आईआईक्यूए विषय पर व्याख्यान देंगी। एसएसआर एवं डीवीवी विषय पर नैक बैंगलोर से डॉ. लीना गेहने उप सलाहकार नैक विस्तार से जानकारी साझा करेंगी। डॉ. नीलेश पांडे सहायक सलाहकार नैक एसएसआर एंड पीयर टीम विजिट एंड लॉजिस्टिक विषय पर प्रकाश डालेंगे।
नैक कार्यशाला की अहमियत, प्रतिभागियों की सुविधा एवं उनके विशेष आग्रह पर विचारोपरांत प्रतिभागियों की संख्या को बढ़ाते हुएGuru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.)
द्वारा इसे ब्लेंडेड मोड यानी ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रतिभागी इसे ऑनलाइन माध्यम से फेसबुक लाइव तथा यूट्यूब लाइव के जरिये लाभ ले पाएंगे।
कार्यशाला से संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी प्रो. ए.एस. रणदिवे निदेशक आंतरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन प्रकोष्ठ, से संपर्क कर सकते हैं तथा Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) की वेबसाइट www.ggu.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं।
