
बिलासपुर. गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (Guru Ghasidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल के मार्गदर्शन में तीन पुन:श्चर्या पाठ्यक्रमों की शुरूआत की गई। ये इतिहास ,वाणिज्य, शारीरिक शिक्षा विभाग और यूजीसी-एचआरडीसी द्वारा आयोजित 10 जनवरी, 2022 से किये जा रहे हैं।
प्रथम सत्र 15 जनवरी से शुरू हुआ। इस सत्र में ई.लर्निंग विषय पर प्रोफेसर इप्शिता बंसल डीन फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट ने मार्गदर्शन किया। प्रो शिवाजी बनर्जी ने अतिथि वक्ता का स्वागत किया और परिचय दिया। दूसरे सत्र में प्रो. डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव प्रोफेसर और डायरेक्टर ऑफ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और डीन, इंस्टीयूट ऑफ मॅनेजमेंट पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर ने उपभोक्तावाद और ई.कॉमर्स विषय पर मार्गदर्शन किया। नितिन चौधरी ने अतिथि वक्ता का स्वागत व परिचय दिया। इसी प्रकार कई अन्य सत्रों में विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
