
बिलासपुर. गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (Guru Ghassidas Vishwavidayalaya )में 14 सितंबर को कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने विश्वविद्यालय के नवीन आईटी कार्यशाला के सामने पहला पौधा औषधीय गुणों से युक्त, वृक्षीय सुंदरता एवं सदाबाहर खुशबूदार मौलश्री का रोपण किया। Guru Ghassidas Vishwavidayalaya में चारों ओर हरियाली है ऐसे में प्रकृति की वंदना करने से नई ऊर्जा और स्फू र्ति मिलती है।
पौधारोपण के अवसर पर उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में 15 हजार पौधों का रोपण Guru Ghassidas Vishwavidayalaya परिसर में होना चाहिए। प्रत्येक विद्यार्थी को प्रवेश उपरांत एक पौधे का रोपण कराकर उसे संरक्षित करने का दायित्व प्रदान किया जाना चाहिए। अगले तीन से पांच वर्षों तक वे उसे पौधे से पेड़ के स्वरूप में परिवर्तित होते देख सकें। जो निश्चित रूप से उनके जीवनकाल का सर्वोत्तम अनुभव हो सकता है।
Guru Ghassidas Vishwavidayalaya के वानिकी, वन्यजीव एवं पयाज़्वरण विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस पौधारोपण कार्यक्रम में 22 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर Guru Ghassidas Vishwavidayalaya कुलसचिव प्रो. शैलेन्द्र कुमार एवं समस्त विद्यापीठों के अधिष्ठातागण द्वारा पौधरोरण किया गया।

