
बिलासपुर. गुरू घासीदास विश्वविद्यालय में 02 अक्टूबर, 2021 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल हैं।
75वें आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 9 बजे प्रबंध अध्ययन विभाग प्रांगण में स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा स्थल पर सभी एकत्र होंगे।
गांधी जी के तैल चित्र एवं शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के उपरांत प्रबंध अध्ययन विभाग से रजत जयंती सभागार तक अंतरराष्ट्रीय अंहिसा एवं राष्ट्रीय एकता रैली का आयोजन किया है। रजत जयंती सभागार के हॉल क्रमांक 1 में अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चक्रवाल सभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात विश्वविद्यालय के आधिकारिक बैंड तरंग द्वारा भजनों की प्रस्तुति प्रदान करेंगे। कुलपति सभी को शपथ दिलाएंगे।
