बिलासपुर. गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) की एक अक्टूबर, को आयोजित विद्यापरिषद में लिये गये निर्णय के आधार पर विश्वविद्यालय के सक्षम प्राधिकारी द्वारा निम्न समितियों का गठन किया गया है-
01. बायो रिसोर्स डेवेलपमेंट एंड ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना हेतु सलाहकार समिति
प्रो. एल.वी.के.एस. भास्कर – संयोजक
02. रिसर्च डेवेलपमेंट एंड मॉनिटरिंग सेल
प्रो. वी.डी. रंगारी – संयोजक
03. 75वीं वर्षगांठ का अमृत महोत्सव के साहित्य के अनुवाद हेतु समिति
प्रो. डी.एन. सिंह – संयोजक
04. विश्वविद्यालय परिसर में उद्यान विकसित करने हेतु तकनीकी समिति
डॉ. एस.के. शाही – संयोजक
विभिन्न समितियों के सुचारू संचालन, क्रियान्वयन एवं निरीक्षण हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से प्रो. वी.डी. रंगारी विभागाध्यक्ष फार्मेसी विभाग को मुख्य नोडल अधिकारी/मुख्य समन्वयक नामित किया गया है।
इसके साथ ही नोडल अधिकारी की अनुशंसा पर सक्षम अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से इनक्यूबेटर सेल का नामावली में परिवर्तन करते हुए इनक्यूबेशन सेल कर दिया गया है।
