

- सीयू में राष्ट्र प्रथम- ए कैंपेन इन सपोर्ट ऑफ नेशन फर्स्ट पर रैली आयोजित
बिलासपुर, 10 मई, 2025 campussamachar.com, । गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) में आज 10 मई, 2025 को अपराह्न 4 बजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल के सक्षम नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा में जुटी भारतीय सेना के साथ एकजुटता प्रकट करने हेतु ‘राष्ट्र प्रथम’ अभियान के अंतर्गत एक रैली का आयोजन किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में राष्ट्र प्रथम- ए कैंपेन इन सपोर्ट ऑफ नेशन फर्स्ट के अंतर्गत रैली में विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स एवं शिक्षक, अधिकारी और विद्यार्थी शामिल हुए। रैली का प्रारंभ रजत जयंती सभागार से गुरु घासीदास बाबा जी की प्रतिमा तक किया गया।
कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल ने कहा कि देश की सीमा के प्रहरी हमारी सेना के जवानों के अदम्य साहस, बलिदान और निष्ठा को सलाम है। उन्होंने कहा कि जैसे सीमा पर हमारे जवान हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं वैसे ही एक सजग नागरिक के रूप में हम सभी अपने पूरे समर्पण के साथ डटे हुए हैं।
रैली में सहभागिता करने वाले शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भारतीय सेना के समर्थन में राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए भारत माता की जय, जय हिंद, राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम और तिरंगे की शान में, सिन्दूर की जान है जैसे जोशीले नारों के साथ देशभक्ति का अद्वितीय प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय परिसर देशभक्ति के जज़्बे और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान और समर्थन की भावना से गूंज उठा।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रो. शैलेन्द्र कुमार अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने स्वागत उद्बोधन दिया। विश्वविद्यालय एनएसएस कोऑर्डिनेटर प्रो. राजेन्द्र कुमार मेहता ने संचालन किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. ए.एस. रणदिवे ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर विभिन्न विद्यापीठों के अधिष्ठातागण, विभागाध्यक्षगण, अधिकारीगण, शिक्षणकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
