
बिलासपुर. गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (GGU-Central university Bilaspur) की उन्नत भारत अभियान की टीम ने गोद लिये गये ग्रामों में जाकर ग्रामवासियों को वैक्सीन लगवाने हेतु जागरुक करने के साथ उन्हें औषधीय पौधों का वितरण किया। तीन को विश्वविद्यालय के उन्नत भारत अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. के.के. चन्द्रा ने वैक्सीन सेंटर में आये हुए ग्रामीणों से अपने बेटियों एवं बच्चो को बारहवीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय में पढ़ाने हेतु सुझाव दिया ताकि उन्हें अच्छी शिक्षा के साथ रोजगारपरख शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने गावों में स्वच्छता बनाये रखने के लिए घर का पानी घर में ही उपयोग करने की जानकारी से ग्रामवासियों को अवगत कराया ताकि गलियों में घर के गन्दे पानी का जमाव न हो।
उन्नत भारत अभियान टीम के सदस्य डॉ एस.के. शाही विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान विभाग ने कोरोना से बचाव हेतु गिलोय के फायदे एवं उसके लगाने के तरीके पर प्रकाश डाला साथ ही औषधीय पौधों की गृह वाटिका लगाने पर बल दिया। अभियान के सदस्य डॉ. डी. के पटेल ने तुलसी, गिलोय, घृतकुमारी इत्यादी के रोपण एवं पौध तैयार करने की तकनीकी की जानकारी ग्रामीणों को दी। कार्यक्रम में रिगवार ग्रामपंचायत के सरपंच, पुडू हाई स्कूल के शिक्षक धनकुंवर सिंह, पुडू शासकीय अस्पताल के डॉ रूप सिंह पैकरा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित आसपास के पैतीस ग्रामीण शामिल हुए।
अगस्त माह में दो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए
GGU-Central university Bilaspur के दो कमज़्चारी क्रमश: रामकिशोर कश्यप, कार्यालय सहायक आंतरिक अंकेक्षण विभाग एवं रामकिशोर सागर, कार्यालय सहायक शुद्ध एवं अनुप्रयुक्त भौतिकी विभाग 31 अगस्त, 2021 को सेवानिवृत्त हुए। दोनों ही कर्मचारियों को केन्द्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1972 के प्रावधानानुसार सेवा स्वत्तवों का भुगतान किया गया। इस अवसर पर उनके अवकाश नकदीकरण, सेवा उपादान एवं पेंशन निधाज़्रण के समस्त स्वत्वों का भी भुगतान हुआ। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने सेवानिवृत्त हो रहे दोनों कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।
सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम घोषित
GGU-Central university Bilaspur के गोपनीय विभाग द्वारा नौ परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई है। बीएससी (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस छठवां सेमेस्टर, एमए अंग्रेजी चैथा सेमेस्टर, एमएससी जूलॉजी चैथा सेमेस्टर, बीए (ऑनर्स) एंथ्रोपोलोजी छठवां सेमेस्टर, बीकॉम ऑनसज़् छठवां सेमेस्टर, एमएससी फोरेंसिक साइंस चैथा सेमेस्टर, बीकॉम एलएलबी एवं बीए एलएलबी दसवां सेमेस्टर एवं प्री-पीएचडी कोर्स वर्क फार्मेसी के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई है।
