कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल ने कहा कि वैश्विक विकास की अवधारणा महिलाओं के विकास के बिना संभव नहीं है।
बिलासपुर/ नई दिल्ली, 19 जून, campus samachar.com, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय ( Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University) के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ( Professor Alok Kumar Chakrawal Vice Chancellor of Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University) नरेंद्र मोदी अध्ययन केन्द्र (सीएनएमएस) नई दिल्ली तथा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वूमेन लेड डेवेलपमेंट-चैनलाइजिंग न्यू होराइजंस ऑफ एमपावरमेंट फॉर ए डेवेलप्ड इंडिया विषय पर नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कॉनक्लेव में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दिनांक 18 जून, 2025 को कॉनक्लेव का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में हुआ।
कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल ( Professor Alok Kumar Chakrawal Vice Chancellor of Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University) ने कहा कि वैश्विक विकास की अवधारणा महिलाओं के विकास के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कि वैश्विक सतत् विकास, शांति, मानव कल्याण और परस्पर सहयोग व सौहार्द के लिए महिलाओं का शिक्षित एवं सशक्त होना आवश्यक है। जागृत, शिक्षित एवं सशक्त महिला के नेतृत्व में ही परिवार, समाज, राष्ट्र एवं विश्व के संतुलित विकास के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है।
कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल ( Professor Alok Kumar Chakrawal Vice Chancellor of Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University) ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में महिलाओं का प्रत्येक क्षेत्र में सहभागिता सुनिश्चित हुई है तथा महिलाओं के नेतृत्व कौशल से देश प्रगति के नये आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं के लिए सामाजिक सुधार, कौशल विकास, उद्यमिता विकास, लखपति दीदी योजना, रक्षा एवं वित्त के क्षेत्र में सहयोग तथा नीति व विधि निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित कर महिलाओं को सशक्त बनाया है।
मंचस्थ अतिथियों में सुश्री कंगना रनौत, अभिनेत्री एवं सासंद, मंडी हिमाचल प्रदेश, जगदीश मुखी, पूर्व राज्यपाल, असम, डॉ. किरण बेदी, पूर्व उप-राज्यपाल पुडुचेरी, प्रो. पंकज मित्तल, महासचिव भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ, प्रो. के.जी. सुरेश, निदेशक, आईएचसी, नई दिल्ली, प्रो. जसीम मोहम्मद, चेयरमेन नरेंद्र मोदी अध्ययन केन्द्र (सीएनएमएस) नई दिल्ली, प्रो. ऊषा एस. नायर, कुलपति नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी इंफाल, मणिपुर उपस्थित रहे। संचालन आमना मिर्जा एवं धन्यावद ज्ञापन प्रो. दिव्या तंवर ने किया।
Bilaspur CG का ये VIDEO जरुर देखें
