
पटना , 07 जुलाई , campusamachar.com, हम बदलेंगे युग बदलेगा। हम सुधरेंगे युग सुधरेगा।। के अभियान को आगे बढ़ाते हुए अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ, बिहार के द्वारा प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, लखीसराय में (YOUTH EXPO) का 05 जुलाई 2025 (शनिवार) को आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य राष्ट्र के सांस्कृतिक उत्थान के साथ नैतिक, बौद्धिक और सामाजिक क्रांति द्वारा भारत को पुनः चक्रवर्ती और जगतगुरु राष्ट्र बनाने को है।
इस आयोजन में स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया . इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए मनीष कुमार (Head PYP Bihar) ने कहा युवाओं को अपने अंदर के अंधकार को दूर करके अंदर ही ज्योति जलानी होगी और इस अभियान में प्रत्येक युवा को अपना दीपक स्वयं बनाना चाहिए है . इस कार्यक्रम में जिलें के विभिन्न इलाकों से लगभग 3 हज़ारों की संख्या में युवा एवं युवतियों ने भाग लिया और अपने को बेहतर बनाने का संकल्प भी लिया।
