
- यदि 8 फरवरी की बैठक में आलोक प्रताप सिंह का निलंबन समाप्त नहीं होता है तो 9 फरवरी को लुऑक्टा कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक आहूत कर लखनऊ विश्वविद्यालय के अंतर्गत पांचो जनपदों के महाविद्यालय में आन्दोलन को विस्तारित कर दिया जाएगा .
लखनऊ/रायबरेली , 06 फरवरी , campussamachar.com, फिरोज गांधी कॉलेज रायबरेली ( Feroze Gandhi College Raebareli,) के मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आलोक प्रताप सिंह के निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर आज फिरोज गांधी कॉलेज ( Feroze Gandhi College Raebareli,) शिक्षक संघ एवं लुऑक्टा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित धरना सफल रहा। प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ हुए इस धरने की शुरुआत लखनऊ विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ ( लुऑक्टा ) के अध्यक्ष डॉ मनोज पाण्डेय ने की।
धरना प्रारंभ होने के बाद ही महाविद्यालय ( Feroze Gandhi College Raebareli,) के प्रबंध मंत्री इंजीनियर अतुल भार्गव, संयुक्त मंत्री डॉ संजय पाण्डेय महाविद्यालय आए और शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। जिसमें लुऑक्टा अध्यक्ष डॉ मनोज पाण्डेय, डॉ श्रीकांत उपाध्याय, डा विक्रम सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ आजेंद्र प्रताप सिंह एवं सुभाष चंद्र सम्मिलित हुए। वार्ता में डॉ मनोज पाण्डेय ने प्रबंध मंत्री इंजीनियर अतुल भार्गव से आलोक प्रताप सिंह के निलंबन को तत्काल रद्द करने की मांग की किंतु प्रबंध मंत्री रिपोर्ट का बहाना बनाकर हीला हवाली करते रहे, जिस पर लुऑक्टा अध्यक्ष डॉ मनोज पाण्डेय ने जोरदार शब्दों में लुऑक्टा के संघर्ष को याद दिलाते हुए बड़े पैमाने पर आंदोलन की बात कही।अंततः दबाब के कारण प्रबंध मंत्री द्वारा 8 फरवरी को प्रबंध समिति की बैठक आहूत करने का निर्णय लेना पड़ा।
डॉ मनोज पाण्डेय ने प्रबंध तंत्र को अवगत कराया कि 8 फरवरी को होने वाले प्रबंध समिति की बैठक में यदि आलोक प्रताप सिंह का निलंबन समाप्त कर दिया जाता है तो यह आंदोलन समाप्त कर दिया जाएगा और यदि 8 फरवरी 25 की बैठक में आलोक प्रताप सिंह का निलंबन समाप्त नहीं होता है तो 9 फरवरी 25 को लुऑक्टा कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक आहूत कर लखनऊ विश्वविद्यालय के अंतर्गत पांचो जनपदों के महाविद्यालय में विस्तारित कर दिया जाएगा .
आंदोलन के कारण यदि पठन- पाठन, परीक्षा या प्रशासनिक रूप से कोई व्यवधान उत्पन्न होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंध तंत्र फिरोज गांधी की कॉलेज की होगी। फिरोज जाती कॉलेज शिक्षक संघ आज के धरने में उपस्थित लखनऊ एवं रायबरेली जनपद के महाविद्यालयों से आए हुए शिक्षकों एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करता है और कल के धरने में सम्मिलित होने के लिए सभी शिक्षकों से धरने में शामिल होने का आग्रह किया है . प्रो अरुण कुमार अध्यक्ष और सुभाष चन्द्र मंत्री ने बताया आन्दोलन सफल हो रहा है .
