
- फर्जी आदेश से शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक रहे उलझन में
लखनऊ, 1० मई , campus samachar.com, यूपी के सभी राजकीय और एडेड माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 9 से लेकर 12 तक की शुल्क वृद्धि ( Fees Hike in UP ) का फर्जी शासनादेश वायरल हो गया है। इसमें कहा गया था कि कक्षा 9 से 12 तक की फीस में दोगुनी से पांच गुनी तक बढ़ोत्तरी हुई है। बढ़ोत्तरी को राज्यपाल ने दी मंजूरी दे दी है . यह बढ़ी हुई फीस ( Fees Hike in UP ) इसी सत्र से तत्काल प्रभाव से लागू की जा रही है।
यह फर्जी आदेश 09 मई की तारीख में जारी किया गया था . इसमें कहा लिखा गया था कि प्रदेश के सभी राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की फीस बढ़ा दी गई है . यह फीस ( Fees Hike in UP ) दोगुनी से लेकर 5 गनी तक बढ़ाई गई है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू भी करने के निर्देश दिए गए हैं. माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजे गए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अब तक फीस वृद्धि से जुड़े सभी प्रकार के निर्देशों /आदेशों को अतिक्रमित करते हुए यह आदेश जारी किया जा रहा है. इसमें विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा शुल्क , विकास , क्रीडा, विज्ञान, स्काउटिंग , रेडक्रास , पंखा , निर्धन शुल्क , जलपान , वाचनालय , कला पत्रिका , श्रव्य द्रव्य , प्रगति पत्र , विलम्ब दंड, गृह परीक्षा से लेकर सहित सभी प्रकार के शुल्क में भारी वृद्धि की गई है.
Fees Hike in UP : इस फर्जी आदेश को सही मानते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट ) के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह पटेल और प्रादेशिक प्रवक्ता ओमप्रकाश त्रिपाठी ने स्वागत तक कर दिया था . मामला वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की और से कहा गया कि जिस व्यक्ति के नाम से आदेश जारी किया गया है , उस नाम का अधिकारी विभाग में कार्यरत नहीं है .
