

- विश्व पृथ्वी दिवस: पुरस्कार वितरण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय मिश्रा द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मृदुला सिंह द्वारा किया गया। क्विज प्रतियोगिता का संचालन श्रीमती रश्मि गुप्ता ने किया ।
लखनऊ , 21 अप्रैल 2025, campussamachar.com, बीएसएनवी पीजी कॉलेज लखनऊ ( BSNV PG college Lucknow ) के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज दिनांक 22 अप्रैल 2025 को पृथ्वी दिवस ( Earth Day 2025 ) के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय ( BSNV PG college Lucknow ) के प्राचार्य प्रोफेसर संजय मिश्र की अध्यक्षता में किया गया।
उक्त कार्यक्रम में रंगोली , पोस्टर,बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट ,क्विज तथा स्पीच प्रतियोगिताओं के माध्यम से वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्र एवं छात्राओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए तथा बढ़-चढ़कर उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं का निर्णय महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकों प्रोफेसर ज्योति काला ,प्रोफ़ेसर गीता रानी ,प्रोफेसर वीना पी स्वामी ,प्रोफेसर डीके श्रीवास्तव एवं प्रोफेसर डीके गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मृदुला सिंह द्वारा किया गया। क्विज प्रतियोगिता का संचालन श्रीमती रश्मि गुप्ता ने किया । उक्त कार्यक्रम में लल्लन प्रसाद ,डॉक्टर प्रमिला पांडे, डॉक्टर सारिका श्रीवास्तव , सोमेंद्र सिंह एवं विभाग के समस्त कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया ।पुरस्कार वितरण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय मिश्रा द्वारा किया गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा प्रतिभागियों ने शपथ ग्रहण की ,कि वे पृथ्वी को स्वच्छ एवं प्रदूषण रहित बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

BSNV PG college : आयोजित कार्यक्रम में स्पीच प्रतियोगिता में सर्वज्ञ शाह ,अर्पिता चौरसिया और सचिन अवस्थी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया ।पोस्टर प्रतियोगिता में आकांक्षा पांडे , आकांक्षा सिंह एवं अर्पिता चौरसिया ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया ।रंगोली प्रतियोगिता में श्रद्धा कनौजिया एवं कविता द्वारा बनाई गई रंगोली को प्रथम स्थान मिला तथा आकांक्षा पांडे एवं तमन्ना दुबे ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया ।बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता में अमृता सिंह प्रथम आकांक्षा पांडे द्वितीय तथा सर्वज्ञ शाह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें सर्वज्ञ शाह ,आलोक सिंह और अनुष्का शंकर की टीम प्रथम स्थान पर रही, वैशाली रावत ,सचिन अवस्थी एवं शुभि कुमारी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा आकांक्षा पांडे ,अंजलि साहू और आदित्य निषाद की टीम तृतीय स्थान पर रही ।
