
- आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में मनाएं त्यौहार -ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ, 29 सितम्बर , उ प्र माध्य मिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी के पावन पर्व के सुअवसर पर संगठन की ओर से सभी लोगों, समस्त शिक्षा जगत से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े शिक्षकों, छात्रों, अभिभावको एवं अधिकारियों/कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाए दी है।
उक्त अवसर पर जारी अपने बधाई संदेश मे संगठन के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि असत्य पर सत्य एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का ये दोनों पावन पर्व हमे संदेश देने के साथ साथ संपूर्ण समाज के लिए एक जीता जागता सबूत भी है।
शिक्षक नेताओ ने देश एवं प्रदेश के शिक्षक समाज के नाम जारी अपनी एक अपील मे इन दोनों पावन पर्वो के पीछे छिपे सत्परिनामों का भावी युवा पीढ़ी को पाठ पढ़ा कर उनमे राष्ट्र प्रेम एवं देश की अखंडता को और अधिक मजबूत करने मे अपना रचनातमक योगदान करने का आह्वान किया है।
rajbhavan bhopal का trending video
