
- सर्वप्रथम लाइंस क्लब के फाउंडर मेल्वीन जोन्स के छायाचित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन तत्पश्चात डॉक्टर रुचि सक्सैना द्वारा कार्यक्रम का संचालन तथा कार्यक्रम के अंत में लायन बीपी सक्सेना जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया .
दुर्ग, 04 अक्तूबर , सूर्यपथ गणित माध्यम विद्यालय आदित्य नगर दुर्ग छत्तीसगढ़ में भारत के द्वितीय परंतु अद्वितीय प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर आज 2 अक्टूबर लायंस क्लब दुर्ग के द्वारा ब्लड डोनेशन अवेयरनेस कार्यक्रम के तहत दुर्ग शहर के चिकित्सा विशेषज्ञों के द्वारा बच्चों और शिक्षकों के बीच में कई प्रकार की शारीरिक समस्याएं और उनके समाधान के बारे में बताया जिसमें लायन डॉ संजय जैन लायन डॉक्टर श्रेणिक नाहटा लायन पी. बी. सक्सेना लायन डॉक्टर रुचि सक्सैना लायन्स क्लब की अध्यक्ष लायन मीनाक्षी अग्रवाल लायन विनती अग्रवाल लायन सुनंदा स्वामी लायन डॉक्टर अमित जिज्ञासी लायन डॉक्टर दीपा जिज्ञासी उपस्थित रहे.
सर्वप्रथम लाइंस क्लब के फाउंडर मेल्वीन जोन्स के छायाचित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन तत्पश्चात डॉक्टर रुचि सक्सैना द्वारा कार्यक्रम का संचालन तथा कार्यक्रम के अंत में लायन बीपी सक्सेना जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया . उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्राचार्य एवं सभी शिक्षक उपस्थित रहे.
