

- कला व संस्कृति के क्षेत्रों में समर्पित भाव से उत्कृष्ट कार्य कर ग्राम व अपने समाज को गौरवान्वित करने के प्रयास सतत रूप से कर रहे हैं और बाबा जी का संदेश संपूर्ण मानव समाज के उद्धार के लिए प्रचारित एवं प्रसारित कर रहे हैं।
दुर्ग/ भिलाई , 05 अक्तूबर , सतनाम बालवीर पंथी नृत्य दल एवं सतनामी समाज बोड़ेगांव के 14 जुलाई 2025 से हर सोमवार को राज्य स्तर के 3 ग्रामों की पंथी पार्टियों को आमंत्रित कर ब्रह्म स्वरूप गुरू घासीदास बाबाजी का विशेष पूजा, अर्चना एवं महाआरती की जाती है। जिसमें समस्त ग्रामवासी शामिल होकर सामाजिक समानता एवं एकजुटता परिलक्षित करते हैं।समापन पर ग्रामवासी एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा जी के आदर्शों एवं पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया जाता है। और उनकी जीवनी की गाथाएं सभी को श्रवण कराकर व्यसनमुक्त होने और उनके द्वारा बताये गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाता है।

हर सप्ताह की भांति इस बार भी ग्राम अरसनारा, जुनवानी भिलाई,ग्राम रक्सा के पंथी कलाकारों द्वारा 6 अक्टूबर 2025 सोमवार को पंथी नृत्य,भजनों,गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।यह इस आयोजन लगातार 13वां सप्ताह होगा।आयोजक समिति के बारे में खास बात यह है कि इसके सभी आयोजक 18 से 21 वर्ष तक के युवा हैं।और इनके आयोजन का मूल उद्देश्य अपने धर्म व समाज की सांस्कृतिक विरासत की धरोहर को बचाने के साथ ऐसी विभूतियों का सम्मान करने का है।जोकि अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने में अपना विशेष योगदान दे रहे हैं।

कला व संस्कृति के क्षेत्रों में समर्पित भाव से उत्कृष्ट कार्य कर ग्राम व अपने समाज को गौरवान्वित करने के प्रयास सतत रूप से कर रहे हैं और बाबा जी का संदेश संपूर्ण मानव समाज के उद्धार के लिए प्रचारित एवं प्रसारित कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में अभी तक खैरागढ़, राजनांदगांव ,दुर्ग,बेमेतरा,बालोद पांच जिलों की विभिन्न ग्रामों से आई 20 पंथी पार्टियां अपना योगदान दे चुकी हैं।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमति पप्पी भूपेंद्र टंडन (सरपंच बोड़ेगांव), श्रीमति प्रतिभा देवांगन (जनपद सदस्य), पंच श्री भूपेंद्र टंडन,समिति के संचालक जोगान्स चेलक, अनिल बंजारे,रोशन दास मारकण्डे,अजय बंजारे,गोविंदा कोसरे,प्रकाश बंजारे,आशीष सोनवानी, धीरज देशलहरे,महेश मारकण्डे,शैलेंद्र घृतलहरे,सागर कुर्रे,आकाश टंडन,कृष्णा चतुर्वेदी,आदित्य लसेल,निखिल सोनवानी,मयंक टंडन,प्रतीक बंजारे,यश बंजारे,संदीप बंजारे,रूपेश मारकंडे,सुमित चेलक,प्रिंस सोनवानी,प्रवीण बंजारे,अमन टंडन का विशेष योगदान है।

