
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि फेडरेशन शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा, सेवा गणना के साथ क्रमोन्नति, वेतन विसंगतियों के समाधान संबंधी मांगों के लिए दृढ़ संकल्पित है .
दुर्ग-भिलाई, 12 अक्तूबर। छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, दुर्ग की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का निर्वाचन जनपद पंचायत दुर्ग सभागार में लोकतांत्रिक, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया की देखरेख छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन निर्वाचन समिति दुर्ग जिला पर्यवेक्षक श्री रामकृष्ण साहू के द्वारा की गई। जिला अध्यक्ष पद के त्रिवर्षीय निर्वाचन में निर्धारित तिथि तक केवल एक मात्र नामांकन श्री कृष्ण कुमार वर्मा का प्राप्त होने के पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। साथ ही जिला फेडरेशन महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती जागेश्वरी वर्मा को मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि फेडरेशन शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा, सेवा गणना के साथ क्रमोन्नति, वेतन विसंगतियों के समाधान संबंधी मांगों के लिए दृढ़ संकल्पित है और संघर्षरत रहेगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से संगठन को सशक्त एवं एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

श्री वर्मा के जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिले भर के उपस्थित शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। आज के इस कार्यक्रम में बालोद जिलाध्यक्ष देवेंद्र हरमुख, ब्लॉक अध्यक्ष पाटन चेतन सिंह परिहार,ब्लॉक अध्यक्ष दुर्ग सतीश चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष धमधा उत्तम सिंह ठाकुर,ब्लॉक सचिव पाटन राजकुमार बघेल,मिलेश्वर देशमुख, संजय चंद्राकर, अनुराग श्रीवास्तव, सुनील कुमार बघेल,मनीष मसीयारे, श्रीमती प्रीति चंद्राकर,श्रीमती पुष्पा साहू सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।
trending video
