
- परीक्षा संपन्न करने का संकल्प लेने वाले विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा अमित कुमार राय ने बताया कि परीक्षा को समयबद्ध संपन्न करने का हमारा लक्ष्य पूरा हुआ, इस महीने के अंतिम सप्ताह में सभी परिणाम जारी कर देंगे.
लखनऊ , 18 मई ,campus samachar.com, डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ( Dr. Shakuntala Misra National Rehabilitation University ) में स्नातक , परास्नातक स्तर पर संचालित अंतिम समअधिसत्र की परीक्षा , विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य संजय सिंह के निर्देशन एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ अमित कुमार राय की निगरानी में 17 मई 2025 को सफलता पूर्वक संपन्न हो गई । समयबद्ध परीक्षा संपन्न करने का संकल्प लेने वाले विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा अमित कुमार राय ने बताया कि परीक्षा को समयबद्ध संपन्न करने का हमारा लक्ष्य पूरा हुआ, हम इस महीने के अंतिम सप्ताह में सभी परिणाम जारी कर देंगे.
डॉ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय एवं उससे विभिन्न जिलों में संबद्ध महाविद्यालयों में दिनांक 27 अप्रैल 2025 से प्रारंभ होकर 17 मई 2025 तक सभी 55 पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं संचालित की गई। इसमें कुल 4547 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में विभागाध्यक्षों के नियंत्रण में परास्नातक स्तरीय सम अधिसत्र की परीक्षाएं संपन्न हुई।
