

लखनऊ , 23 अप्रेल , campus samachar.com, डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ ( Dr. Shakuntala Misra National Rehabilitation University ) के भाषा संकाय के अंतर्गत अंग्रेजी एवं अन्य विदेशी भाषा विभाग द्वारा आज 23 अप्रैल को विश्व अंग्रेजी दिवस के उपलक्ष्य में ‘ Why Literature? Meaning of Literature’ विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रुप में डॉ. निशि पाण्डेय, प्रोफेसर ऑफ एमिनेंस, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। डॉ. पाण्डेय ने literature क्या है ? Literature की आवश्यकता क्या है और वर्तमान में Literature की प्रासंगिकता पर बल दिया।

व्याख्यान की अध्यक्षता प्रो. वी.के. सिंह, अधिष्ठाता शैक्षणिक द्वारा की गई। व्याख्यान में प्रो. अवनीश चंद्र मिश्रा अधिष्ठाता, कला एवं मानविकी संकाय, प्रो. पाण्डेय राजीवनयन अधिष्ठाता ललित कला एवं प्रदर्शन कला मंचासीन रहे। इस अवसर पर डॉ. आशुतोष पाण्डेय अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. अनामिका चौधरी विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग, प्रो. यशवंत कुमार वीरोदय, विभागाध्यक्ष हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग, डॉ. शैलजा, डॉ. विजय वर्मा, समाजशास्त्र विभाग, डॉ. राशि कृष्ण सिन्हा अर्थशास्त्र विभाग एवं डॉ. विपिन कुमार पाण्डेय, डॉ. प्रज्ञा श्रीवास्तव, स्मृति स्नेह अंग्रेजी विभाग, शोध छात्र/छात्राएं तथा परास्नातक एवं स्नातक के छात्र/ छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।

